एमपी के सतना में बारातियो से भरी कमांडर पलटी, 1 की गई जान, 14 घायल

Satna MP News: बारातियों से भरी कमाण्डर पलटने से एक बाराती की जहां मौत हो गई वहीं 14 लोग घायल हो गए।

Update: 2022-12-06 09:04 GMT

Satna MP News: बारातियों से भरी कमाण्डर पलटने से एक बाराती की जहां मौत हो गई वहीं 14 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मैहर ले जाया गया। घायलों की हालत सामान्य बनी हुई है।

बताया गया है कि क्षेत्र के इटहरा गांव में कोल परिवार के लोग कमाण्डर में सवार होकर बारात जा रहे थे। जैसे ही कमाण्डर मैहर थाना क्षेत्र के सढेरा के समीप पहुंची कमाण्डर का चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। अनियंत्रित हुई कमाण्डर पलट गई। दुर्घटना के कारण मौके पर चीख पुकार की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा कमाण्डर के नीचे फंसे घायलों को बाहर निकाला गया।

ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए मैहर अस्पताल ले जाया गया। यहां पहुंचे घायलों में से एक घायल का प्राथतिक परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का ईलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

इसकी हुई मौत

बताया गया है कि दुर्घटना के कारण इटहरा निवासी हरीश कोल पुत्र हरकेश कोल 16 वर्ष की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए। घायलों में कमाण्डर चालक अमर सिंह पुत्र मदन सिंह 40 वर्ष, राजकुमार सिंह 30 वर्ष, राजू पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी खेरवा कला सहित अन्य शामिल है। घायलों में अमर सिंह चालक की हालत गंभीर बताई गई है।

बालिका की मौत

जिले के बदेरा थाना क्षेत्र के भदनपुर पहाड़ के समीप दो बाइकों के बीच हुई सीधी भिडंत में प्रियांशी चौधरी पुत्री ओमप्रकाश चौधरी 6 वर्ष निवासी बरही कटनी की मौत हो गई। इस हादसे में ओमप्रकाश, मां अनीता घायल बताए गए हैं।

Tags:    

Similar News