Satna: CM का संभावित दौरा 12 को, व्यवस्था बनाने में पार्टी के नेता जुटे, कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त

सतना में 12 सितंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दौरा कर सकते हैं।

Update: 2021-09-10 10:56 GMT

सतना। प्रदेश के मुखिया सतना आने के लिए आतुर हैं। लेकिन कतिपय कारणों से उनका बार-बार सतना आने का कार्यक्रम रद्द होता रहा है। एक बार फिर 12 सितम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सतना आने का सम्भावित दौरा तय हुआ है। इस बार वह सतना आ पयेंगे या नही यह तो समय ही बताएगा। लेकिन जिले के कलेक्टर ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों के शासकीय अवकाश पर कार्यालय में ही रहने के लिए कहा गया है। इसी कार्यक्रम के देखते हुए अधिकारी तथा नेता मिलकर रूट चार्ट के साथ कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं।

रैगांव उपचुनाव की चर्चा तेज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का सतना दौरा रैगाव विधानसभा उपचुनाव की ओर इसारा कर रहा है। पार्टी मजबुत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं में नया जोश फूकने का काम करेंगे। सीएम के दौरे के इस तरह तैयार किया जा रहा है कि चुनाव में उसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

सीएम का तय सम्भावित कार्यक्रम

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री 11 बजे वायुयान से सतना आएंगे। इसके बाद 11.10 बजे यहां से वे हेलीकॉप्टर से शिवराजपुर के लिये प्रस्थान करेंगे। 11.30 बजे शिवराजपुर में जनदर्शन एवं आमसभा को संबोधित करेंगे। 12.15 से 1.15 तक जनदर्शन ग्राम द्वारी, बिलौंधा, पिपरी व देवरी में करेंगे। 1.15 से 2.15 तक जनदर्शन ग्राम आमा, नोनगरा, पनगरा में होगा। 2.15 से 3 बजे तक जनदर्शन ग्राम रौंड़ व नारायणपुर में होगा। 3 बजे से 4.15 तक ग्राम पंचायत सिंहपुर में लोकार्पण, शिलान्यास कार्यक्रम सहित आमसभा को संबोधित करेंगे।

Tags:    

Similar News