सतना पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मां शारदा के किये दर्शन, आज देखेंगे रामलोटन की बगिया

Satna / सतना। मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा (VD Sharma) दो दिवसीय दौरे पर सतना आये हैं। गुरूवार को शाम कटनी से मैहर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने मैहर में माता शारदा के दर्शन कर प्रदेंश को कोरोना जैसी महामारी से रक्षा करने माँ शारदा का आर्शीवाद लिया। वही बाद में अन्य कर्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथा ही रैगाव विधायक के घर सतना पहुंचे।

Update: 2021-07-02 11:05 GMT

नहीं पहुंचे मैहर विधायक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मैहर पहुचने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता उमड पडे। वही भाजपा के मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी नहीं पहुंचे। ऐसे में लोगों के बीच इस बात की चर्चा होती रही। लोग आपस मे यह चर्चा करते रहे कि आखिर भाजपा विधायक प्रदेश अध्यक्ष से मिलने क्यों नही आये। हलांकि इस बात पर न तो किसी ने प्रदेश अध्यक्ष से सवाल किया और न ही बात खुलकर सामने से किसी ने किया। 

शाम को पहुंचे मैहर

जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शाम 7.40 के करीब मैहर में माता शारदा के दर्शन करने पहुंचे। वह माता के दर्शन कर आर्शीवाद लिया और बाद में 9 से 10 बजे रात सतना पहुंच गये। वहां श्री शर्मा रैगांव विधायक जुगल किशोर बागरी के राजेन्द्र नगर स्थित घर में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओ से मुलाकात कर वहीं विश्राम किया। 

शुक्रवार को जायेंगे रामलोटन के यहां

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम मे स्वयं प्रधानमंत्री ने सतना के अतवेदिया के रामलोटन कुशवाहा के बगिया की तारीफ की थी। जिसके बाद रामलोटन की चर्चा पूरे प्रदेश में होने लगी। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतना आने पर रामलोटन से मुलाकात कर उनकी बगिया देखने का मन बनाया है। वह शुक्रवार को बीटीआई ग्राउंड में पौधरोपण करने के बाद अंतरवेदिया के लिए रवाना होंगें। वही बाद में करीब 11 बजे पन्ना के लिए रवाना होंगे।

Similar News