Satna: जमीनी विवाद में एसिड़ अटैक, आधा दर्जन लोग घायल, दोनो पक्षों पर मामला दर्ज

Acid attack Satna News: जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर एसिड से अटैक कर दिया। जिसमे एक युवक घायल हुआ है। वहीं घटना की जानकारी होने पर घायल युवके के परिजनों ने भी दूसरी पक्ष पर हमला कर दिया।

Update: 2021-05-24 09:35 GMT

सतना / Satna: जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर एसिड से अटैक कर दिया। जिसमे एक युवक घायल हुआ है। वहीं घटना की जानकारी होने पर घायल युवके के परिजनों ने भी दूसरी पक्ष पर हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार इस विवाद में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए है। पुलिस ने दोनों ही पक्ष के लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। और जांच शुरू कर दी है। 

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार उचेहरा निवासी रामखिलावन सोनी शनिवार को अपने खेतों में ट्रैक्टर से लेबलर कर मेढ़ बनवा रहा था। जिस दौरान अन्य पडोस के लोगों के खेत की मेढ़ कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई।

रविवार के दिन सुबह पडोस के किसान विवेक शर्मा ने मेढ़ टूटने का विरोध सोनी परिवार से कहा। लेकिन सोनी परिवार विवाद पर उतारू हो गया।

इसी दौरान सोनी परिवार की ओर से किसी ने विवेक शर्मा पर एसिड फेंक दिया। जिससे विवेक का शरीर बुरी तरह झुलस गया है। 

दूसरे पक्ष ने किया हमला

इस विवाद की जानकारी होने के बाद शर्मा परिवार के लोगों ने सोनी के घर पर पत्थर से हमला कर दिया। जिससे उसके घर मे काफी नुक्सान हुआ है वही कई लोगो को चोट भी आई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 100 और उचेहरा पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को जिला अस्पताल में भिजवाया।

थाना प्रभारी ने बताया, मामले में दोनों पक्षों को आरोपी बनाया जा रहा है। चूंकि एसिड से विवाद की शुरुआत हुई, तो सोनी पक्ष को आरोपी बना। घायलों के बयान लिए जा रहे है।

Similar News