Satna: तेंदुए के दो शावकों का 5 दिन पुराना शव मिला, मौत के कारणों का पता लगाने में जुटा वन अमला
सतना /Satna: मध्य प्रदेश के सतना जिले के अमरपाटन रेंज अंर्तगत गोरसरी पहाड़ में बुधवार को तेंदुए के 2 शावकों के शव मिले है। गांव के एक चरवाहे ने शावकों का शव देखने के बाद इसकी जानकारी ग्रामीणों की दीं बाद में सभी ने बीटगार्ड को सूचित किया।
सतना /Satna: मध्य प्रदेश के सतना जिले के अमरपाटन रेंज अंर्तगत गोरसरी पहाड़ में बुधवार को तेंदुए के 2 शावकों के शव मिले है। गांव के एक चरवाहे ने शावकों का शव देखने के बाद इसकी जानकारी ग्रामीणों की दीं बाद में सभी ने बीटगार्ड को सूचित किया।
शव 5 दिन पुराने बताए गये हैं। घटना की जानकारी होते ही वन अमला मौके पर पहुंचा। साथ ही डाग स्क्वाॅड टीम भी मौके पहुंचा लेकिन उससे भी कोई खास जानकारी नही मिली।
चरवाहे ने पहले देखा तेंदुए का शव
जानकारी के अनुसार अमरपाटन रेंज के गोरसरी जंगल में अपने जानवार चराने गये चरवाहे को तंेदुए के दो शावकों के शव मिले। शव काफी क्षत विक्षत था।
जिससे उसे पहचानने में परेशानी हो रही थी। लेकिन वह बाद में इस बात की जानकारी ग्रामीणों को दी। बाद में गाव के लोग एकत्र होकर इसकी सूचना बीट गार्ड को दी।
डाग स्क्वाड मुकुंदपुर पहुंची
ममले की जानकारी होने के बाद डीएफओ सतना मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी की डॉग स्क्वाड टीम सहित पहुंचे। वही चिकित्सकों का एक दल भी साथ गया था।
मौत के असली वहज की जानकारी का पता लगाने टीम लगी रही लेकिन कुछ खास जानकारी नही मिली है। वही डाग स्कवाड भी जंगल का एक किलोमीटर चक्कर लगाकर वापस लौट आया।
प्यास से हुई होगी मौत
मौत के असली वहज की जानकारी न होने से ऐसा माना जा रहा है कि तेंदुए के शावकों की मौत प्यास से हुई होगी। शिकारियों पर ज्यादा संदेह नही जा रहा है। क्योकि अगर शिकारियो को शिकार ही करना होता तो वह तेंदूए का करते।
जाँच में जुटा अमला
तेंदुए के शावकों के मौत की असली वजह नही मिली है। ऐसे में वन अमले की टीम लगातार जांच में जुटी हुई है। वही वन बीटगार्ड को भी कांरोणो का पता लगाने के लिए कहा गया है। पूरी मुस्तैदी के साथ पूरी टीम लगी हुई है।