एमपी के सतना में खुली हवा में सांस लेंगे जेल में बंद 20 कैदी, रिहाई का आया आदेश

MP Satna News: केन्द्रीय जेल सतना में सजा काट रहे 20 कैदी सोमवार से खुली हवा में सांस लेंगे।

Update: 2022-08-14 11:12 GMT

MP Satna News: केन्द्रीय जेल सतना (Central Jail Satna) में सजा काट रहे 20 कैदी सोमवार से खुली हवा में सांस लेंगे। रिहा होने वाले इन 20 कैदियों में से 18 को आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया गया है। जबकि दो कैदी छोटे अपराधों में जेल की चारदीवारी के बीच बंद है। कैदियों की रिहाई संबंधी आदेश मुख्यालय से आने के बाद 15 अगस्त को छोड़ा जायेगा। 

इन जिलों के हैं कैदी

केन्द्रीय जेल सतना से मिली जानकारी के मुताबिक रिहा होने वाले कैदियों में सतना जिले के चार, छतरपुर के 8, कर्बी चित्रकूट यूपी के 3 के अलावा पन्ना, बालाघाट, बांदा यूपी जिले के एक-एक बंदी शामिल है। इस प्रकार छोटी सजा के रिहा होने वाले कैदियों में सतना और हरीमपुर यूपी जिले का एक-एक बंदी शामिल है। हालांकि जेल प्रशासन द्वारा रिहा होने वाले बंदियों के नामों का खुलासा नहीं किया है।

क्यों और कैसे मिला लाभ

जेल प्रशासन की माने तो जेल में बंद कैदियों के अच्छे आचरण को देखते हुए उन्हें सजा माफी का लाभ मिलता है। वर्षों से चले आ रहे इसी नियम के तहत बंदियों को सजा माफी का लाभ देते हुए रिहा किया जा रहा है। इसमें कैदियों के अच्छे आचरण की रिपोर्ट जेल प्रशासन द्वारा मुख्यालय भेजता है। इसके बाद मुख्यालय द्वारा रिहाई संबंधी आदेश लिया जाता है।

वर्जन

मुख्यालय से 20 कैदियों की रिहाई का आदेश आया है। 15 अगस्त के दिन इन बंदियों को रिहा कर दिया जाएगा।

अनिरूद्ध कुमार तिवारी, कल्याण अधिकारी केन्द्रीय जेल सतना

Tags:    

Similar News