Sagar Hatya Kand : वरमाला डालने के बाद सो रहे दूल्हे की धारदार औजार से हत्या, शादी की खुशियां मातम में बदली

सागर (Sagar Hatya Kand) : वरमाला डालने के बाद घर की छत पर सो रहें दुल्हे की खून से लतपत लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

Update: 2021-07-16 14:04 GMT

सागर (Sagar Hatya Kand) : वरमाला डालने के बाद घर की छत पर सो रहें दूल्हे की खून से लथपथ लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना एमपी के सागर जिले के खुरई थाना अंतर्गत ग्राम घोरट की है। सूचना पर खुरई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।

बिस्तर पर मिला कटा हुआ सिर

जानकारी के अनुसार खुरई थाना क्षेत्र के ग्राम घोरट निवासी रघुराज कुशवाहा 28 वर्ष की शादी होने के बाद गुरुवार को वरमाला और भंडारा कार्यक्रम था। घर में रिश्तेदार आए हुए थे। कार्यक्रम के बाद दूल्हा रघुराज सोने के लिए छत पर चला गया। सुबह बिस्तर में सिर कटा हुआ रघुराज का शव पड़ा था।

20 दिन पूर्व हुई थी मृतक की शादी

मृतक रघुराज की शादी कृष्णा कुशवाहा निवासी मड़ैया माफी के साथ 26 जून को हुई थी। बताया जा रहा है कि रघुराज की पत्नी कृष्णा की पूर्व का पूर्व में विवाह हुआ था और पति को छोड़ दी थी। वही  अब रघुराज से शादी करके अपने ग्रहस्थ जीवन की शुरूआत की थी। शादी के बाद 15 जुलाई को वरमाला और भंडारे का कार्यक्रम रखा गया था। 

पत्नी के पहले पति पर संदेह

हत्या में मृतक की पत्नी कृष्णा के पहले पति पर संदेह जताया जा रहा है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वारदात सामने आने के बाद पुलिस टीम मौके पर डॉग स्क्वॉड लेकर पहुंची। जहां डॉग स्क्वॉड से हत्यारे के सुराग जुटाए हैं।

Similar News