कलेक्टर प्रीति मैथिल पहुंची सागर, कार्यभार ग्रहण
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
सागर. IAS प्रीति मैथिल नायक ने सागर कलेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें सागर कलेक्टर आलोक सिंह के स्थान पर नई पोस्टिंग दी गई है। इसके पूर्व श्रीमती मैथिल रीवा में कलेक्टर पद पर पदस्थ रहीं हैं।
आलोक सिंह को सागर में हुए ईवीएम विवाद के चलते हटाया गया है। यहां पर ईवीएम मशीने मतदान केंद्रों से 48 घंटे बाद स्ट्रांग रूम पहुंची थीं। इसके बाद कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया था।