Sagar News : 30 वर्ष की बेटी को गोली मारकर पिता ने उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हो जायेंगे हैरान..

Sagar News : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) जिले के बैरोल थाना अंतर्गत झरहाई गांव में एक पिता ने अपनी 30 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पिता अशोक वैश्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Update: 2021-07-06 20:02 GMT

Sagar News : मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) जिले के बैरोल थाना अंतर्गत झरहाई गांव में एक पिता ने अपनी 30 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पिता अशोक वैश्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि आरोपी अशोक का पत्नी से विवाद हो रहा था। वही बेटी मां के पक्ष में बोलने लगी। जिससे उन्होने घर में रखी हुई 12 बोर की बंदुक निकाली और बेटी की तरफ तान दिये। वह अपने को बचाने के लिये रसोई घर में धुस गई, लेकिन आक्रोशित पिता ने उसे निशान बना ही डाला। 

विवाह न करने से था नाराज

जानकारी के तहत पिता ने जिस बेटी को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया है। वह विवाह करने के लिये तैयार नही थी। बेटी की बढ़ती उम्र के चलते पिता विवाह के लिये लगातार पत्नी से विवाद कर रहा था और उसकी नाराजगी जहाँ बेटी की मौत का कारण बन गई वहीं पिता जेल सलाखो में चला गया।

Similar News