शादी समारोह में शामिल होकर सतना से रीवा लौट रहे 3 युवको की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:10 GMT

रीवा। दोस्त की बेटी की शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे स्कार्पियो सवार कारगिल ढाबे के आगे अग्रवाल मोटर्स के सामने सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे टकरा गए। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। घायलों को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें दो की हालत गंभीर होने के चलते संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना बीती रात्रि करीब 1 बजे की बताई जा रही है। सभी एक शादी समारोह से देर रात रीवा लौट रहे थे। तभी रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार सतना जिले के नागौद निवासी असलम खान की बेटी की शादी थी, जिसके वलीमा कार्यक्रम में शामिल होने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी सफदर खान अपने साथी वलीउल्ला खान, जुग्गन हाजी, कादिर खान, अजीम खान, गुड्डा और रहीस के साथ स्कॉर्पियो से नागौद समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह से लौटते समय कारगिल ढाबा के पास अग्रवाल मोटर के सामने सड़क के किनारे खड़े ट्रक से स्कॉर्पियो टकरा गई। स्कॉर्पियो के टकराने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची कोलगमा पुलिस 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को स्कॉर्पियो से निकालकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सतना पहुंचाया।

जहां डाटरों ने वलीद उल्ला स्कार्पियो चालक जो रीवा नगर निगम के फायरब्रिगेड के चालक है, जुग्गन हाजी, कदीर खान निवासी घोघर थाना सिटी कोतवाली रीवा को मृत घोषित कर दिया। जबकि अजीम खान पिता अजीज खान उम्र 45 वर्ष निवासी घोघर, समदर खान पिता आलम खान उम्र 35 वर्ष निवासी घोघर, गुड्डा और रईस खान को उपचार के लिए जिला अस्पताल सतना में भर्ती किया गया। घायलों में अजीम खान और सफदर की हालत गंभीर होने के चलते जिला चिकित्सालय सतना द्वारा संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर कर दिया गया हैं। यहां दोनों घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। सभी घायलों के सिर, आंख में गंभीर चोटें लगी हैं।

Similar News