रीवा : सुपरवाइजर ने लगाई फांसी..

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

घाटाबिल्लौद | नगर के पटेल नगर में कनीराम जाट के मकान में शुक्रवार दोपहर 3 बजे स्थानीय कंपनी के सुपरवाइजर ने फांसी लगा ली। मृतक शिवमंगल बेस पिता जगदीश बेस (45) निवासी रीवा है। जानकारी के अनुसार जाट के मकान में शिवमंगल किराये से रहकर घाटाबिल्लौद की कंपनी में सुपरवाइजर था। मकान मालिक जाट को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल स्थल पहुंच कर शव को उतारा। मृतक के साथी राजेंद्र पिता गंगाराम प्रसाद गौतम ने बताया शिवमंगल रीवा का रहवासी होकर अकेला रहता था। फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। चौकी प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया मर्ग कायम कर परिजनों को सूचना दी। पीएम के लिए शव पीथमपुर रैफर किया। शनिवार को पीएम होगा।

Similar News