रीवा: सब-इंस्पेक्टर परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक का शव मिला, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर चक्काजाम

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। घनी झाडिय़ों के बीच रविवार को मिले युवक के शव का सोमवार को मेडिकल कॉलेज की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद परिजन शव लेकर सिविल लाइन थाने के सामने पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। परिजन आर्थिक मदद और हत्या के आरोपियों को शीघ्र गिरतार करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे तहसीलदार और एडिशनल एसपी ने समझाइश देकर जाम खुलवाया, जिसके बाद परिजन शव लेकर गृहग्राम के लिए रवाना हो गए।

ज्ञात हो कि अरुण कुमार सेन पिता अंगद 24 वर्ष निवासी पिपराछ थाना सेमरिया रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नरेंद्र नगर में अपने दो मौसेरे भाइयों के साथ रहकर सब इंस्पेटर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। युवक 26 तारीख की शाम घर से निकला, इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने 27 तारीख को सिविल लाइन थाना पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस युवक की तलाश कर रही थी, तभी 1 दिसंबर को सुबह सेमरिया थाना क्षेत्र के चचाई स्थित एक बगिया में युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कजे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस पर युवक की तलाश न करने का आरोप सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव परिजनों के सुपुर्द किया गया, परिजन शव लेकर सीधे सिविल लाइन थाने के सामने पहुंच गए। सैकड़ों की संया में एकत्र लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। लोगों की मांग थी कि मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दी जाए और हत्यारों को शीघ्र गिरतार किया जाए। इसके साथ ही परिजनों ने सिविल लाइन थाना प्रभारी पर आरोप लगाया कि 27 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने युवक की तलाश नहीं की। जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई और 1 दिसंबर को उसका क्षत-विक्षत शव मुयालय से 50 किलोमीटर दूर बरामद हुआ और हत्या करने के बाद आरोपी भी फरार हो गए।

संदेहियों से की जा रही पूछताछ परिजनों की शिकायत पर सेमरिया थाना पुलिस ने कई संदिग्धों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ कर रही है। युवक रीवा से पचपन किलोमीटर दूर कैसे पहुंचा और किसके बुलाने पर आया, इस सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो युवक की कोई महिला दोस्त चचाई में रह रही थी, जिसके बुलाने पर वह चचाई पहुंचा था। हालांकि अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है।

Similar News