रीवा : रोहित होंगे अंडर 18 क्रिकेट टीम के कप्तान....

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा. स्व. अजय शर्मा स्मृति अंतरजिला क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर 18 के लिए रीवा जिले की टीम घोषित कर दी गई है। रोहित गुप्ता को टीम का कप्तान बनाया गया है। चयनकर्ता व पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी समीर टण्डन ने रविवार को टीम की घोषणा की। चयन समिति में सुधाकर शुक्ला, महेंद्र सिंह एवं शकील खान भी रहे। चयन से पहले ट्रायल एवं 2 दिवसीय अभ्यास मैच हुआ। जिसके आधार पर खिलाडिय़ों को टीम में शामिल किया गया है।

टीम की घोषणा करते हुए चयनकर्ता समीर टण्डन ने कहा कि, यह एक संतुलित टीम है तथा इसमें कप्तान रोहित गुप्ता के अलावा अंडर 15 के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज अनंत वर्मा को भी शामिल किया गया है। टीम में कई खिलाड़ी पहली बार शामिल हुए। रीवा डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन के निर्दश पर जिला क्रिकेट संघ सिंगरौली इसका आयोजन कर रहा है। वहां एनसीएल स्टेडियम निगाही में 3 दिसंबर से प्रतियोगिता शुरू होगी। रीवा टीम का पहला मैच 3 दिसंबर से मेजबान सिंगरौली की टीम से होगा। बाक्स

इस प्रकार है टीम कप्तान रोहित गुप्ता, अनंत वर्मा, हर्षल शुक्ला, अमरजीत यादव, सौरव शुक्ल, अंकित दुबे, अंशुमान सिंह, शिवांग मिश्रा, रिषभ सिंह, आशुतोष सिंह, रिषभ जायसवाल, आर्यन गुप्ता, अजय सिंह, साहिल सिंह, देशराज मिश्रा एवं कोच महेंद्र सिंह।

Similar News