रीवा : युवती ने फांसी लगाई

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:10 GMT

रीवा। युवती ने अज्ञात कारणों ने फांसी लगा लगा ली, जिसे परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया एवं मामले को विवेचना में लिया है।

घटना गुढ़ थाना क्षेत्र के गुढ़वा गांव की बताई गई है। जानकारी के मुताबिक गुढ़वा निवासी पूजा यादव पिता सुरेन्द्र यादव 18 वर्ष ने सोमवार को रोज की तरह खाना बनाकर परिजनों को दिया। इसके बाद युवती अपने कमरे में गई और फंदा डालकर फांसी लगा ली। युवती की चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से बाहर निकाला। इस दौरान युवती की सांसें चले रही थीं, लिहाजा परिजन उसे आनन-फानन में उपचार के लिए संजय गंाधी अस्पताल लेकर आए। लेकिन यहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

Similar News