रीवा: मौसेरी बहन के साथ प्रेम-प्रसंग युवक को पड़ा मंहगा, स्वजनों ने मौत की नींद सुलाया

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। मौसेरी बहन के साथ प्रेम करना युवक को इतना महंगा पड़ा कि युवती के स्वजनों ने उसको मौत की नींद सुला दिया। जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत चचाई के एक बगीचे में युवक का शव फेंक देने के बाद संदेह के आधार पर मृतक के मोबाइल की मदद से पुलिस ने अंधी हत्या का पर्दाफाश कर दिया। युवक की हत्या मामले में उसकी मौसी, मौसेरी बहन और भाई सहित दादा को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या थी घटना जिले के सेमरिया थाना के चचाई गांव में 1 सप्ताह पूर्व बगीचे में एक युवक का शव पुलिस को मिला था। युवक की पहचान अरुण सेन (25) निवासी पिपरहट्टा थाना कोटा जिला सतना के रूप में की गई थी। बताया गया है कि घटना की रात मृतक अरुण सेन अपनी मौसी की बेटी से मिलने गांव गया हुआ था। रात में अरुण की हरकत देखकर उसकी मौसी ने घर के सदस्यों को बुलाया और कमरे के अंदर अरुण की गला घोटकर हत्या कर दी। बाद में मौसेरी बहन और उसके भाई ने एक बगीचे में ले जाकर शव फेंक दिया। हत्या के बाद मौसेरा भाई विजय सेन मृतक परिवार के साथ मौजूद रहा और वह गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने थाने में मौजूद थ। जिससे पुलिस को उसके परिवार पर शक न हो। पुलिस ने हत्या मामले में मृतक अरुण सेन की मौसी संखी सेन 45 वर्ष उसकी पुत्री अंजली पुत्र विजय सेन 25 वर्ष और उसके वृद्घ दादा छकौड़ी सेन 70 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक की हत्या मामले में मौसी और उसके परिवार के लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मौसी की लड़की से मृतक का प्रेम प्रसंग था। यही वजह रही कि सभी ने मिलकर हत्या कर दी थी। -दिलीप दहिया, थाना प्रभारी सेमरिया।

Similar News