रीवा में फिर बड़ा हादसा टला : ट्रक ने स्कूल वाहन को मारी टक्कर, 15 बच्चे घायल, दो गंभीर...
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिला अंतर्गत एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया है। बताया गया कि बच्चों को स्कूल ले कर जा रहे वाहन की अनियंत्रित ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 बच्चे घायल हो गए। जिसमें गंभीर रूप से घायल 2 बच्चों को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया है। स्कूल वाहन के टक्कर की खबर जैसे ही लोगों को मिली तो गांव से लेकर शहर तक हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थाना पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ये घटना मनगवां ओवर ब्रिज के नीचे बताई जा रही है।
ये है मामला मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे के आसपास चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल मनगवां का वाहन प्रतिदिन की तरह बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। सुबह वाहन जैसे ही मनगवां ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जीप में बैठे करीब 15 बच्चे घायल हो गए। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से जीप में बैठे बच्चों को बाहर निकाला गया।
गंभीर बच्चे मेडिकल कॉलेज में भर्ती तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। कहते है कि वाहन में करीब 25 स्कूली बच्चों के बैठे होने की जानकारी सामने आ रही है। स्कूली वाहनों में ओवर लोडिंग रोकने के लिए शहर में तो यातायात पुलिस कार्रवाई कर रही है लेकिन ग्रामीण इलाकों में स्कूल संचालकों की मनमानी चल रही है। वे वाहनों में निर्धारित संख्या से अधिक बच्चों को बैठा कर ले जा रहे हैं।