रीवा : बलात्कार कर युवती को कुएं में फेका, मौत

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। मप्र के रीवा जिले में शुक्रवार शाम रहस्यमय ढंग से लापता किशोरी का शनिवार की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्ट्या पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है तो दूसरी ओर परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवा दिया है।

घटना हनुमना थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम 6 बजे घर से निकली थी जिसके बाद वह लापता हो गई। काफी देर तक जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने खोजना शुरू कर दिया लेकिन किशोरी का कोई कोई पता नहीं चला।

शनिवार सुबह घर से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान सीन आफ क्राइम यूनिट के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

परिजनों की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। किशोरी के शरीर में कोई बाहरी चोट के निशान नहीं थे। प्रथम दृष्ट्यिा पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण सामने आएंगे।

छेडख़ानी के आरोपी पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने छेडख़ानी के आरोपी पर हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल उक्त किशोरी के साथ करीब सालभर पूर्व छेडख़ानी हुई थी जिस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। न्यायालय में सुनवाई के दौरान उसे चार वर्ष की सजा सुनाई गई।

हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर वह कुछ दिन पूर्व ही बाहर आया है। परिजनों का आरोप था कि वह किशोरी को लगातार धमकियां दे रहा था और समझौता करने का दबाव डाल रहा था जिसकी जानकारी उसने परिजनों को दी थी।

किशोरी का कुएं में शव मिला है। वह शाम को घर से लापता हो गई थी। प्रथम दृष्टया मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पीएम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आऐंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जयंत अगलावे, थाना प्रभारी हनुमना

Similar News