रीवा : परिजनों को बताकर घर से बाहर निकली महिला ने किया ऐसा कांड कि घरवालों के उड़े होश
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा. घर से निकली महिला पेड़ में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है। शाहपुर चौकी के बरौं चंद्रपुर गांव निवासी शांति कोल पति सुखलाल (38) ने सुबह यह आत्मघाती कदम उठाया था। महिला ने घर के सारे काम निपटाए और बिना घर वालों को कुछ बताए वह घर से बाहर निकल आई। काफी देर तक जब महिला का पता नहीं चला तब परिजनों ने उसे खोजना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद ही महिला का शव पेड़ में लटकता मिला।
पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर जांच में जुटी घटना देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेसिंक टीम के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डा.आरपी शुक्ला ने भी टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला ने किन कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है इसके कारण सामने नहीं आए है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
इधर, युवक की कुचलकर मौत सोहागी टोला प्लाजा के पास शनिवार रात भारी वाहन ने युवक को कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। बताया गया कि रात ढाई बजे 25 वर्षीय युवक सड़क पार कर रहा था। उसी समय गुजरे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे युवक को ट्रक के पहिये कुचलते हुए निकल गए। सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। आरोपी चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया था जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।