रीवा: निगम करा रहा मनमानी वसूली, सब्जी विक्रेता आज से हड़ताल पर, उपभोक्ता होंगे परेशान

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:10 GMT

रीवा। सब्जी उत्पादकों की मांग को नजरंदाज किये जाने के बाद संघ ने शुक्रवार से सब्जी मंडी तक उत्पादन नहीं लाने का निर्णय लिया है। वे साथ सब्जी मंडी बंद रखने के अपने निर्णय पर कायम हैं। सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह, अनिल कुशवाहा, राम विश्वास एवं जेपी कुशवाहा ने कहा है कि नगर निगम की तानाशाही और अधिकारियों के संरक्षण की वजह से ही वसूली ठेकेदार मनमानी तरीके से सब्जी उत्पादकों से पैसे की वसूली करता है। इतना ही नहीं, आये दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती है। विरोध के बाद भी पांच की जगह पचास रुपये की वसूल की जाती है।

गुरुवार को सब्जी उत्पादक संघ के पदाधिकारी आयुक्त रीवा से मुलाकात करने के लिए गये थे, लेकिन कोई बात नही बन पाई है। किसानों का कहना है कि तीन मांगे नगर निगम आयुक्त के सामने रखी गई थीं और इसका निराकरण 15 अटूबर तक करने का समय दिया गया था, लेकिन किसी तरह की कोई बात नही बनी। जिसकी वजह से अब 18 अटूबर से सब्जी मंडी को अनिश्चित काल के लिये बंद किया जायेगा। इन समस्याओं से बढ़ा विरोध सब्जी उत्पादक संघ का विरोध यह है कि नगर निगम द्वारा सब्जी मंडी में सब्जी लाने वाले, सब्जी उत्पादक किसानों से मनमानी बैठकी वसूली की जाती है, जिसे बंद किये जाने की मांग 15 सितंबर को कमलेश्वर पटेल मंत्री पंचायत एवं ग्रमीण विकास के माध्यम से मुयमंत्री से की थी।

वहीं 27 सितंबर को आयुक्त नगर निगम आयुक्त से वही मांग रखी गई, किन्तु अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। नगर पालिक निगम सब्जी उत्पादक किसानों से बाजार बैठकी वसूली करती है। किसान उपरोक्त अवैध वसूली करने वाले गुंडों से परेशान हैं। इसलिये किसान मजबूरन सब्जी मंडी को अनिश्चित कालीन बंद करवाने के लिये मजबूर हैं। बंद के निर्णय पर भारतीय किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष रविदत्त सिंह एवं जिला संयोजक शोभनाथ कुशवाहा ने कहा है कि हर महीने दो लाख की अवैध वसूली की जा रही है जिससे किसान परेशान हैं और कल से मंडी बंद किये जाने का निर्णय लिया है।

हड़ताल से बढ़ेगी उपभोक्ताओ की परेशानी : सब्जी उत्पादकों की हड़ताल का असर एक दिन पहले ही देखने को मिला, जहां त्योहार होने के बाद भी लोगो ने सब्जी की खरीददारी की तो व्यापारियो ने भी दो गुने दामों पर सब्जी बेचकर अच्छी कमाई की। बता दें, सब्जी उत्पादकों से की जा रही जबरन वसूली के विरोध में सब्जी कारोबारियों ने आज शुक्रवार से हड़ताल का एलान किया है। जिसकी वजह से लोगो ने सब्जी की जमकर खरीदारी की, जिसके चलते शाम तक सब्जी का पूरा स्टाक मंडी से खत्म हो गया था। लोगों का कहना था कि जिस तरह से सब्जी कारोबारियों ने हड़ताल करने का मन बनाया है, उसके चलते कई दिनों तक हड़ताल चल सकती है, ऐसे में सप्ताह भर के लिए सब्जी की खरीदारी कर लेना उचित होगा।

Similar News