रीवा: दोस्तों ने ही की थी दोस्त की हत्या, चार आरोपित गिरफ्तार
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
Rewa. 5 दिसंबर को हनुमना (Hanumana) थाना क्षेत्र के खूंटा निवासी हरिदास कोल की हत्या में मामले में पुलिस ने चार आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। टीआई जयंत अगलावे ने बताया कि घटना को 4 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि हत्या को मूल कारण बीड़ी को लेकर आपस में कहासुनी हुई और मामला मारपीट में बदल गया और अंततः लगातार मारपीट करने से हरिदास ने दम तोड़ दिया।
होटल में शुरू हुआ था विवाद बताया जा रहा है कि यह विवाद प्रतापगंज स्थित छोटू मुर्गा वाले के होटल पर शुरू हुआ था। शराब और मुर्गा पाट्री के बाद हमला बर उसे बगीचे में लेकर गए और मारपीट करके शव को फेंक दिए थे।
इनकी हुई गिरफ्तारी पुलिस ने हत्या मामले में बिन्नाू केवट पुत्र सोभनाथ केवट 30 वर्ष ग्राम मलैगवां, गुड्डू कोल पुत्र हीरालाल कोल 25 वर्ष ग्राम मुर्तिहा, रामसखा केवट पुत्र रामखेलावन केवट 40 वर्ष तथा मृतक का चाचा जयपति कोल पुत्र रमोली कोल 46 वर्ष की गिरफ्तारी की गई है वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
हनुमना थाना अंतर्गत प्रतापगंज सड़क से 500 मीटर दूर एक पेड़ के नीचे 5 दिसंबर को 8 बजे चरवाहे ने एक युवक की लाश को देख और ग्रामीणो को इसकी सूचना दिए तथा ग्रामीणो ने पुलिस को सूचना देकर लाश पड़े होने की जानकारी दी थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान हाटा चौकी के ग्राम खूंटा निवासी 37 वर्षीय हरिदास कोल पुत्रपंचम कोल में की गई थी। मृतक का जिस तरह से शव मिला था और शव के आसपास नमकीन, पानी पाउच आदि पड़ा हुआ था।
हत्या मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पार्टी के दौरान आपस में विवाद हो गया था और मारपीट के दौरान युवक की मौत हो गई थी। जांच के दौरान पता चला कि घटना दिनांक मृतक और उसके साथियों ने शराब व मुर्गा की पार्टी की थी। संदेह के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। -जयंत अगलावे, थाना प्रभारी हनुमना।