रीवा : चलती बाइक से युवक ने दोस्त के साथ मिलकर युवती का किया अपहरण फिर लेकर गए बगीचे में बारी-बारी से किया...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:10 GMT

रीवा। युवक ने अपने दोस्त के साथ किशोरी का बाइक से अपहरण किया और बगीचे में उसके साथ गैंगरेप किया है। घटना की जानकारी मिलने पर पूरे परिवार के होश उड़ गए। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

घर के बाहर से उठा ले गए थे आरोपी घटना बिछिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। किशोरी अपनी बहन के ससुराल आई थी जो कुछ दिनों से उसके घर में ही रुकी हुई थी। 7 नवम्बर की शाम करीब 6 बजे किशोरी घर के बाहर काम कर रही थी उसी समय रोहित केवट व मुकेश उर्फ मुक्कू विश्वकर्मा निवासी पड़ोखर आए और किशोरी को जबरदस्ती गाड़ी में बैठकर ले गए। इस दौरान परिजनों की नजर उन पर पड़ गई जिन्होंने युवकों को पकडऩे का प्रयास किया लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। दोनों उसे गांव से बाहर बगीचे में लेकर आए और उसके साथ बलात्कार किया। उसको ढूंढते हुए परिजन वहां आ गए जिस पर दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। उसकी हालत देखकर घर वालों के होश उड़ गए।

पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे परिजन वे पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया। घटना को अंजाम देेने वाले दोनों युवकों को शुक्रवार की रात पुलिस ने घर में दबिश देकर पकड़ लिया। उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी शशि धुर्वे ने बताया कि दोनों युवक उसे धमकाते हुए अपने साथ ले गए थे। रोहित केवट जान पहचान होने की वजह से पीडि़ता के घर आता था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Similar News