रीवा के युवक ने अयोध्या फैसले के बाद सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट डाला फिर उसकी आ गई शामत, पढ़िए

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:10 GMT

रीवा। मप्र के रीवा जिले में अयोध्या फैसले के बाद सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। बताया गया कि अयोध्या फैसले के बाद बैकुंठपुर के युवक ने फेसबुक में भड़काऊ पोस्ट डाला था जिसने धार्मिक स्थलों के नाम पर टिप्पणी करते हुए दूसरे वर्ग की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया।

फेसबुक आईडी आनंद हिन्दू नाम से थी जिससे पोस्ट डाला गया। साइबर सेल की मदद से इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने बैकुंठपुर पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। बैकुंठपुर पुलिस ने मामले की जांच की तो फेसबुक आईडी चलाने वाले की पहचान आनंद सोनी पिता जितेन्द्र प्रसाद (26)निवासी क्योंटी रोड बैकुंठपुर के रूप में हुई।

पुलिस ने दबिश दी लेकिन पता नहीं चल पाया है। ज्ञात हो कि अयोध्या मामले में फैसले को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहा। ऐसे में जिलेभर में शांति का असर दिखा। कही कोई अप्रिय घटना देखने को नहीं मिली।

Similar News