रीवा के 24 पार्षद भोपाल में राज्यपाल को देंगे इस्तीफ़ा, भाजपा में हड़कंप...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। नगर निगम की कार्रवाई से बौखलाए भाजपाई अब अपने ही पार्षदो को इस्तीफा दिलाने जा रहे हैं। भाजपा के 24 पार्षद भोपाल में राज्यपाल से मुलाकात कर पार्षदी से इस्तीफा दे सकते हैं। अटल कुंज में सोमवार को हुई बैठक में भाजपाइयों ने यह रणनीति गोपनीय रूप से तैयार की है। राज्यपाल से समय मिलने के बाद रवानगी की तिथि निर्धारित की जाएगी। हालांकि, भाजपाई खुलकर इस बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो बैठक में पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है।

गौरतलब है, पिछले कई दिनों से भाजपाइयों के खिलाफ निगमायुक्त सभाजीत यादव द्वारा की जा रही कार्रवाई के बाद भाजपाई विरोध तो कर रहे हैं, लेकिन उनके द्वारा किया जा रहा विरोध उनके ही गले की फांस बनता जा रहा है।

Similar News