रीवा :कहावत हुई झूटी ''कहते कि पति पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है'' विवाह के चंद माह में टूट गई शादी...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। कहते कि पति पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। लेकिन अब यह कहावत अब झूठी साबित होने लगी है। आए दिन छोटीछोटी बातों को लेकर परिवार टूट रहे हैं। ऐसा ही कुछ मामला मंगलवार को शहर के सिविल लाइन थाने में देखने को मिला। जहां चंद्र माह पहले ही हुए विवाह के बाद महिला ने ससुराल और अपने माता पिता को छोड़कर प्रेमी के साथ घर बसा लिया। दोनों परिवारों के बीच कईबार समझाने का प्रयास किया गया। जब महिला नहीं मानी तो दोनों परिवारों के समझौते और आपसी तलाकनामा लिखकर एक दूसरे से अलग हो गए ।इस दौरान महिला के माता-पिता भी थाना पहुंचकर समाज में हो रही बदनामी की दुहाई देते रहे और भला बुरा कहते रहे लेकिन महिला एक नहीं मानी और अपने प्रेमी के परिवार वालों के साथ चली गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिबू लुनिया पिता नाथूराम लोनिया उम्र 25 वर्ष निवासी सरकारी प्रेस के पास घोघर रीवा का विवाह निकिता लोनिया पिता मदन लोनिया उम्र 22 वर्ष निवासी महारानी मंदिर के पास छापाखाना के साथ 14 मार्च 2019 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ था। विवाह पश्चात निकिता अपने ससुराल गई लेकिन शादी के 10- 15 दिन बाद ही छोटी-छोटी बातों को लेकर पति और सास-ससुर से झगड़ा करने लगी। इतना ही नहीं शादी के दो माह बाद ही घर छोड़कर कहीं चली गई ।

जिसकी गुमशुदगी सिविल लाइन थाने में ससुराल वालों ने 4 जुलाई को दर्ज कराई, इसी बीच परिवार वालों को पता चला कि निकिता प्रयागराज में किसी अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। दोनों परिवारों के बीच बातचीत हुई जिसके बाद यह निर्णय हुआ कि दोनों परिवार राजी खुशी से अलगाव कर ले और पुन: अपनी इच्छा अनुसार विवाह कर ले। दोनों पति-पत्नी आपसी सहमति से तलाक नामा बनवाया और मंगलवार को सिविल लाइन थाना पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। इस बीच निकिता के माता-पिता और ससुराल पक्ष के लोग आपस में कई बार उलझते दिखे और निकिता को भला बुरा कहते रहे ।लेकिन निकिता अपने माता-पिता और ससुराल वालों को छोड़कर अपने नए पति और सास-ससुर के साथ प्रयागराज के लिए रवाना हो गई।

Similar News