रीवा : कलयुगी बेटे ने माँ को दी दर्दनाक मौत, पेट और सीने में घोंपे चाकू, फिर सिर फोड़कर मार डाला

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। कलयुगी पुत्र ने मां पर धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। सुबह इस घटना से पूरे मोहल्ले में सनाका खिंच गया। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ शुरू कर दी है। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना सिटी कोतवाली थाने के रानी तालाब में हुई है।

घर में अकेले थी महिला रानी तालाब निवासी शरीफुन्निशा पति शहिद खान (५०) की बुधवार की सुबह घर में निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह करीब नौ बजे मां को घर में अकेला छोड़कर बेटी काम पर चली गई थी। उसी दौरान घर में पुत्र छोटू खान आया और वह मां से पैसा मांग कर रहा था। वह पैसों की तलाश में अलमारी खोलकर सारे कपड़े बाहर फेंक दिये थे। मां ने इसका विरोध किया जिससे तैश में आकर युवक ने मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसने ताबड़तोड़ चाकू बरसाए। बाद में उसके सिर पर राड से हमला कर दिया। इस दौरान महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घंटे भर बाद परिजनों को हुई जानकारी घटना की जानकारी करीब घंटे भर बाद परिजनों को उस समय हुई जब दुकान में सोने वाले बड़े पुत्र ने अपने नौकर रिंकू कुशवाहा को घर से पैसा लाने भेजा। लेकिन घर में कोई दरवाजा नहीं खोल रहा था जिस पर पुत्र घर आया और पीछे वाले दरवाजे से अंदर घुसा तो मां का खून से लथपथ शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था। पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ था। इस दौरान एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना को अंजाम देकर फरार पुत्र को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

नशे ने उजाड़ दिया घर नशे ने एक घर को उजाड़ दिया। नशे के कारण जन्म देने वाली मां भी इस घटना का शिकार हो गई। दरअसल उक्त युवक काफी नशा करता था जिसका परिजनों ने इलाज कराया था। वह फिर नशे की लत में न फंसे इसलिए घर वाले उसे पैसे नहीं देते थे लेकिन दुबारा इस दलदल में समा गया था। अक्सर घर वालों से पैसा मांगता था और उनके साथ विवाद करता था। किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी कि नशे के लिए युवक इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे जायेगा।

आरोपी से पूछताछ जारी युवक ने मां पर चाकू व राड से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी नशे के लिए पैसों की मांग कर रहा था और मां द्वारा पैसा न देने पर उसकी हत्या कर दी। मामला दर्ज कर आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। ओंकार तिवारी, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली

Similar News