रीवा : कमलनाथ सरकार ने 51 व्यक्तियों को दिया 51 लाख रूपये, जानिए कारण ?
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा . आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक संतोष तिवारी ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत अत्याचार से पीड़ित 51 व्यक्तियों को 51 लाख रूपये राहत राशि स्वीकृत की है।
जिला संयोजक एस.के. तिवारी ने बताया कि रामनई ग्राम के आशीष कुमार चौधरी, बदवार के उमेश कोरी, गुढ़ वार्ड क्रमांक 9 की रेखा साकेत, लालमणि साकेत, पिन्टू साकेत, खटखरी ग्राम के आर. पंचमलाल, बधरा ग्राम की श्रद्धा प्रजापति एवं माजन ग्राम के जगदीश हरिजन को 25-25 हजार रूपये प्रत्येक के मान से राहत राशि स्वीकृत की गई है। रानी तालाब वार्ड क्रमांक 39 की जूधी-बंसल, बरहदी के बुद्धसेन प्रजापति, रिमारी के समयलाल चर्मकार, मिसिरगवां के सुखलाल साकेत, कंचनटोला के पंकज साकेत, मुदरिया के कृष्ण कुमार साकेत, राहुल साकेत गढ़ की ऊषा साकेत, कटरा के कुवरे साकेत, पथरिहा की गीता साकेत, पोखरी के वीरेन्द्र कुमार प्रजापति, जोड़ावर की श्रीमती छोटी बंसल, जोड़ावरपुर की श्रीमती रामकली, बगढ़ा के प्रमोद कोल, मौहरिया के अर्पश कुमार कोल, हनुमना वार्ड क्रमांक 11 की श्रीमती अर्चना कोल, उमाशंकर कोल, कोनिया ग्राम की मुन्नी देवी कोल, कोनिया खुर्द के श्याम सुन्दर कोल, जवा के आशाराम कोल, हर्रहा के गोविन्द सिंह गौड़, डिहिया के अमित कोल, कुसुम कली कोल, दुर्गा प्रसाद कोल, सतपुरा ग्राम के रविशंकर आदिवासी, बरौ चन्द्रपुर के रमई कोल, बेलवा पैकान के संदीप कुमार, पुष्पा रावत, गाढ़ा 131 की मधुदेवी कोल, करौदी के श्यामलाल कोल, बांसा के चन्दन रावत एवं ज्योति रावत को 75-75 हजार रूपये प्रत्येक के मान से स्वीकृत किये है।
उन्होंने बताया कि गोगहा बलभद्र ग्राम की श्रीमती ऊषा साकेत, गाढ़ा-131 की रानी देवी चर्मकार, छतैनी ग्राम की आरती साकेत, चैनपुरवा ग्राम की रानी आदिवासी, अटारी की श्रीमती सुनीता कोल, कपड़ौरा की रश्मि आदिवासी को 3-3 लाख रूपये प्रत्येक के मान से स्वीकृत दी गई है। मनगवां वार्ड क्रमांक 6 की आरती साकेत, गड़रगांव की दुर्गा आदिवासी, हटवा की सुनीता कोल एवं पनगढ़ीकला की श्रीमती कलावती गौड़ को 1.50-1.50 लाख रूपये प्रत्येक के मान से स्वीकृत किये गये है। बिछरहटा ग्राम की सविता प्रजापति को एक लाख रूपये राहत राशि स्वीकृत की गई है।