रीवा: एसपी ऑफिस के सामने खुद पर केरोसिन डालकर युवक लगाने लगा आग, जानिए फिर क्या हुआ..

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:10 GMT

रीवा. हाथ में केरोसिन का गैलन लेकर युवक, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुुंच गया। पुलिसकर्मियों के होश उस समय उड़ गए जब उसने केरोसिन अपने ऊपर डाल लिया और माचिस जलाने लगा। तत्काल पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया जिसे पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। युवक किन कारणों से आत्मघाती कदम उठाने आया था इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस उसकी दिमागी हालत खराब बता रही है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मंगलवार की सांयकाल करीब चार बजे की यह पूरी घटना हुई। पकड़े गए युवक की पहचान विनोद जायसवाल निवासी लालगांव थाना गढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 309 के तहत मामला दर्जकर बुधवार को न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस की सूचना पर उसके परिजन भी थाने पहुंचे जिन्होंने बताया कि वह अक्सर अजीब हरकतें करता है।

युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही राजकुमार मिश्रा, थाना प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि युवक एसपी कार्यालय के सामने केरोसिन अपने ऊपर डालकर आत्मदाह का प्रयास कर रहा था। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस पहुंच गई जिसने उसे पकड़ लिया है। उसकी दिमागी हालत खराब होने की जानकारी परिजनों ने दी है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Similar News