रीवा : GDC की छात्रा ने कॉलेज से निकल कर प्रेमी संग रचा लिया विवाह, शंकर मंदिर में पुजारी ने शादी संपन्न कराई

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। कन्या महाविद्यालय की छात्रा कॉलेज से निकलने के बाद सोमवार दोपहर शंकर मंदिर में पहुंची, जहां उसका प्रेमी इंतजार कर रहा था। इसके बाद दोनों नोटरी के पास पहुंचे और विवाहनामा बनवाया और बाद में मंदिर पहुंचकर वहीं विवाह का जोड़ा पहनकर शादी रचा ली। अचानक मंदिर पहुंचे प्रेमी जोड़े ने पुजारी से विवाह करवाने की बात कही तो सभी आश्चर्यचकित रह गए। कुछ ही देर में प्रेमी जोड़ों के परिवार के लोग पहुंच गए और मंदिर के पुजारी ने शादी संपन्न कराई।

प्रेमी जोड़े ने हिंदू रीति रिवाज से अग्नि के सात फेरे लिए और प्रेमी ने प्रेमिका को मंगलसूत्र पहनाकर जयमाला डाला। फिर दोनों अपने घर चले गए। मिली जानकारी के अनुसार नीरज सोंधिया पिता भुवनेश्वर सोंधिया 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 41 एसएएफ बिछिया का रोशनी केवट पिता लल्लू लाल केवट 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 27 जवाहर नगर बिछिया से पिछले 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अपने परिवार वालों की रजामंदी से शादी करना चाह रहे थे, लेकिन लड़की पक्ष के लोग शादी से राजी नहीं हुए। इसके बाद प्रेमी जोड़े ने न्यायालय में आवेदन लगाया। लेकिन न्यायालय की कार्यवाही पूरी होने से पहले ही वह कोठी कंपाउंड स्थित शिव मंदिर पहुंचे और शादी रचा ली। शादी से पहले युवती ने 28 नवबर को पुलिस अधीक्षक से स्वेच्छा से मनपसंद लड़के से विवाह किए जाने का आवेदन दिया था। जिसमें उसने लिखा था कि मैं पढ़ी-लिखी और बालिग हूं, मुझे स्वेच्छा से मनपसंद लड़के से शादी करने का हक है। मैं अपना भला-बुरा अच्छी तरह से जानती हूं।

युवती ने बताया कि उसके पिता सौतेले हैं, जिनके कहने पर मां प्रताडि़त करती है। वह माता-पिता की प्रताडऩा से तंग आकर अपनी मर्जी से शादी कर रही है। युवती ने बताया कि वह अपने घर से शरीर में पहने हुए कपड़े के अलावा कोई भी सामान जैसे रुपया, पैसा, सोना, चांदी, जेवरात इत्यादि साथ में लेकर नहीं आई है और राजी खुशी अपना हित समझते हुए बिना किसी दबाव के नीरज सोंधिया से शादी कर रही है। शादी के समय कन्या पक्ष से उसकी एक सहेली मौजूद थी, जबकि वर पक्ष से उसकी मां, दोस्त और अन्य परिवार के लोग मौजूद थे।

Similar News