राजकुमारी मोहिना कुमारी सिंह का रीवा में अब तक का सबसे बड़ा शाही रिसेप्शन

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:10 GMT

मुम्बई। ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री व रीवा की राजकुमारी मोहेना कुमारी सिंह ने सुयश रावत से शादी की। दोनों की शादी में कई नामी लोग शामिल हुए थे। शादी के दोनों ने रीवा में भव्य रिसेप्शन का अयोजन किया और ​रीवा से विदाई ली। बीते महीने शादी के बंधन में बंधे इस शाही जोड़े ने अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए मध्य प्रदेश के रीवा में एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया था।

अभिनेत्री मोहेना कुमारी के गुलाबी रंग के शाही जोड़े से जहां राजस्थान की परंपरा की झलक मिल रही थी। वहीं सुयश ने ऑफ-व्हाइट रंग की शेरवानी पहनने के साथ हाथों में शाही तलवार पकड़ रखा था। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मोहिना के राजपूतानी अंदाज को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। 

Similar News