बड़ी खबर : पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद, महापौर सहित नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

 रीवा नगर निगम परिसर में निर्माणाधीन परिषद भवन का ताला तोड़कर लोकार्पण किये जाने के मामले में पुलिस ने सांसद जनार्दन मिश्र, पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ल, महापौर ममता गुप्ता सहित नौ लोगों केे खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। गत 23 नवंबर को बीजेपी नेताओं ने बिना अनुमति लोकार्पण किया था। जिसके बाद अगले दिन नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी भागीरथ गौर की ओर से सिविल लाइंस थाना में एफआईआर के लिए शिकायती पत्र दिया गया था। प्रारंभिक जांच के बाद धारा 447 एवं 3 लोक संपत्ति विरूपण अधिनियम का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने सांसद जनार्दन मिश्र, पूर्व मंत्री तथा रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल के साथ ही सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी, महापौर ममता गुप्ता, नगर निगम अध्यक्ष सतीश सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीषा पाठक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विभा पटेल एवं पार्षद प्रकाश सोनी को आरोपी बनाया है।

Similar News