घर में घुसकर युवक ने युवती को धमकाकर मिटाई अपनी हवस : REWA NEWS
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रीवा. घर में मौजूद किशोरी को देर रात घुसे युवक ने हवस का शिकार बनाया है। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
यहां रहने वाली किशोरी के माता-पिता मजदूरी करने बाहर चले गए थे और घर में वह अपनी छोटी बहन के साथ सो रही थी। 2 दिसम्बर की रात उसके घर में आरोपी धमेन्द्र उर्फ बरकी साकेत (25) निवासी खटखरी घुस आया। घर के अंदर सो रही किशोरी के साथ बलात्कार किया। पीडि़ता द्वारा शोर मचाने पर उसकी छोटी बहन आ गई जिस पर वह किशोरी को धमकाते हुए मौके से फरार हो गया। पीडि़त के माता-पिता बाहर थे जिससे वह घटना की शिकायत थाने में दर्ज नहीं करवा पाई। गुरुवार को जब परिजन वापस आए तो उसने पूरी घटना उन्हें बता दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पीडि़ता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल लाया गया है। युवक पीडि़ता के घर में अकेले होने की जानकारी थी जिससे उसने घटना को अंजाम देने की योजना बनाई और रात में उसके घर पहुंच गया। थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच की जा रही है।