REWA में फैला सनाका, खुलेआम मसाला व्यापारी का अपहरण, व्यापारी के पास थे डेढ़ लाख रुपए

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:10 GMT

रीवा। सरेराह बदमाशों ने व्यापारी का अपहरण कर सनसनी फैला दी। व्यापारी अपने पाए डेढ़ लाख रुपए लिये हुए थे। घटना से पूरे कस्बे में सनाका खिंचा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी कर दी लेकिन अपहृत का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वारदात में यूपी के बदमाशों का हांथ होने की आशंका जताई जा रही है। घटना सोहागी बाईपास की बताई जा रही है।

बड़े भाई के साथ बाइक में सवार होकर आया था युवक मनोज गुप्ता निवासी चौखंडी थाना अतरैला हाल मुकाम त्योंथर कस्बे में मसाला का व्यवसाय करते हैं। सामान खरीदने के लिए मंगलवार की रात उनको कानपुर जाना था। उनको छोडऩे के लिए बड़े भाई बाईपास तक आ रहे थे। वे जैसे ही कानपुर जाने वाली बस पकडऩे के लिए रात करीब साढ़े आठ बजे सोहागी बाईपास पहुंचे तभी पीछे से जीप में सवार होकर आधा दर्जन की संख्या में बदमाश पहुंच गए। बदमाशों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग सड़क में गिर गए। इस दौरान बदमाशों ने उनको गाड़ी में बैठाया और यूपी तरफ भाग गए। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया।

पुलिस ने की नाकाबंदी बड़े भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों को पकडऩे के लिए नाकाबंदी की गई लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश त्योंथर से ही उनका पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही उनका अपहरण कर फरार हो गए। पीडि़त अपने साथ डेढ़ लाख रुपए लिये हुए थे जिससे उनको कानपुर में सामान खरीदना था। वे नागपुर से कानपुर के बीच चलने वाली बस से जाने वाले थे। घटना से पूरे कस्बे में सनाका खिंचा हुआ है। वहीं पीडि़त परिवार गहरे सदमे में है।

Similar News