REWA : भड़के पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, कहा- विंध्य के साथ ऐसा क्यू कर रही कमलनाथ सरकार

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा । भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला ने रीवा नगर मे नव निर्मित सुपर स्पेशलटी हास्पिटल का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान हास्पिटल के स्टाफ एवं डाक्टरों से व्यवस्थाओं के सम्बन्ध मे चर्चा की वहीं इलाज कराने पहुंचे मरीजों से मुलाखात कर उनकी वेदना को सुना। मरीजों ने इलाज में आ रही समस्याओं की जानकारी से अवगत कराया और कहा कि इलाज के नाम पर डाक्टरों द्वारा देखा जाता है और फिर बाहर रेफर कर दिया जाता है। जिस पर श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलटी हास्पिटल के डाक्टरों से चर्चा की और आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। श्री शुक्ल ने भ्रमण के दौरान निर्माण कार्य पूरा होने पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बड़ी मेहनत के बाद विन्ध्य की जनता को यह सुपर स्पेशलटी अस्पताल मिली है परन्तु प्रदेश की कांग्रेस सरकार जानबूझकर विन्ध्य की जनता को लाभ से वंचित करने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि मरीज आ रहे हैं, डाक्टर भी आ चुके है परन्तु सरकार द्वारा विगत छः माह से 38 पैरामेडिकल के पद इस कारण नहीं भरे जा रहे है कि उनकी नियुक्ति प्रदेश रोस्टर से होगी या जिला रोस्टर से। 

शुक्ल ने कहा कि यह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रति दिन 100 से ज्यादा मरीज सुपर स्पेशलटी हास्पिटल में इस आशा के साथ पहुंचते है कि यहां पर उन्हे इलाज मिलेगा लेकिन सिर्फ परीक्षण के बाद उन्हे बाहर रेफर करने के अलाबा डाक्टरों के पास कोई चारा नहीं होता। टेक्नीशियनों की भर्ती नहीं होने से मशीनों का संचालन नहीं हो पा रहा है, जांच नहीं हो पाती, सुपर स्पेशलटी अस्पताल पूरी तरह बनकर तैयार हो चुकी है, एन्जोग्राफी और एन्जोप्लास्टिक के इलाज शुरू हो जाते तो विन्ध्य के मरीजों को दिल्ली, बाम्बे, नागपुर सहित दूर दराज दबा के लिए भटकना नहीं पड़ता। रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेश सरकार के उपर जनता के हितो पर कुठाराघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता तडफ रही है और सरकार अपने आर्थिक हितों में व्यस्त है। उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ से सबाल किया कि विन्ध्य की बीमार जनता ने क्या बिगाड़ा है जिन्हे रीवा के सुपर स्पेशलटी अस्पताल में इलाज कराने से वंचित किया जा रहा है? 150 से ज्यादा नर्सो की भर्ती भी सरकारी लापरवाही ढींगा मस्ती के कारण नहीं हो पा रही है, राष्ट्रीय स्तर का सुपर स्पेशलटी अस्पताल आधुनिक मशीनों से सुसज्जित होने के बावजूद जनता लाभ से वंचित हो रही है। अस्पताल को डाक्टर मिल चुके हैं परन्तु प्रशासनिक लापरवाही के कारण अस्पताल में मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। भ्रमण के दौरान उन्होने हार्ट, न्यूरोलाजी, यूरोलाजी विभाग की व्यवस्थाओं को देखा वहीं आपरेशन थियेटर से लेकर मशीनों की भी जानकारी प्राप्त की। 

शुक्ल ने सरकार पर सुपर स्पेशलटी अस्पताल के प्रस्तावित आवासीय परिसर जो 75 करोड़ की लागत से बनाया जाना था उसकी स्वीकृत पर रोक लगाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश के कोने कोने से डाक्टरो को रीवा लाना था और उनके रहने के लिए यह आवासीय परिसर स्वीकृत किया गया था परन्तु सरकार ने उसे रोकने का जो अपराध किया है उसे हम स्वीकार नहीं करेगें और यह लड़ाई जनता से लेकर सदन तक लड़ी जायेगी। आने वाले शीतकालीन विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया जायेगा।

Similar News