REWA: धारदार हथियार से युवक की हत्या

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। हनुमना थाना क्षेत्र के प्रतापगंज गांव में एक बावली के पास लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने हनुमना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रथम दृष्ट्या युवक की हत्या कर शव बावली के नीचे फेंकने का अनुमान लगाया गया। पुलिस द्वारा शव की फोटो खींचकर आसपास के लोगों से पहचान कराई गई तो मृतक की पहचान हरिदास कोल पिता पंचम कोल 37 वर्ष निवासी खूंटा बिरौलीहान के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस द्वारा मृतक के परिवार वालों को सूचना दी गई। मौके पर मृतक का भाई हरिलाल कोल पहुंचा और शव की पहचान की।

मृतक के शरीर में धारदार हथियार की चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर शव का सूक्ष्म परीक्षण करवाया और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हनुमना स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मौत से पहले हत्यारों से किया संघर्ष : युवक के शरीर और हाथ में मिले चोटों के निशान से अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक ने मौत से पहले काफी संघर्ष किया था और धारदार हथियार के वार को रोकने कई बार प्रयास किया था। उसके हाथ की उंगलियां कटी हैं और हाथ में गंभीर चोट लगी हुई है। संभवत: हत्यारों की संया 1 से अधिक थी, जिसके चलते वह अपने आप को बचाने में असफल रहा। वारदात के बाद हत्यारों ने शव को ठिकाने लगा दिया था।

Similar News