Rewa: तिलक चढ़ने के पहले ही फरार दूल्हा हुआ गिरफ्तार...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:10 GMT
रीवा । हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर मामले का है आरोपी, रॉयल राजपूत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परचलाई थी गोली, रीवा समान थाना की पुलिस टीम लकी सिंह परिहार सहित उसके पिता मुक्कू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। लकी परिहार पर हत्या के प्रयास का मामला समान थाने में दर्ज था जिसमें वह दो माह से फरार चल रहा था। फरारी के दौरान ही उसकी शादी उमरिया जिले के चंदिया तहसील शेमणारी गांवमें तय हो गई थी। ज्ञात हो कि शहडोल के प्रतिष्ठितप्रोफेसर डा.भरतशरण सिंह की भतीजी से तय है। मंगलबार को द्वारिका नगर स्थित एक मैरिज हाल में तिलकोत्सव कार्यक्रम था उसके पहले ही पुलिस ने फरार दूल्हे को गिरफ्तार करलिया। पुलिस ने बताया कि लकी सिंह पर सिविल लाइन थाने में भी अपराध दर्ज है जिसे खंगाला जा रहा है। गौर तलब है कि लकी सिंह परिहार अपने घर के अन्य सदस्यों के साथ रॉयल राजपूत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सिंह पर जान लेने की नियत से 22 सितम्बर 2019 को गोली चलाई थी व वारदात को अन्जाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गये। जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी रविवार की रात्रि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक आबिद खांन के निर्देशन में थाना समान के अपराध क्र.314/19 धारा 307, 294, 323, 506, 147, 148, 149 आईपीसी 25,27 आर्म्स एक्ट के आरोपी लकी सिंह पिता अर्जुन सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी अमहिया, मुक्कू उर्फ अर्जुन सिंह पिता मंगलेश्वर सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी अमहिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से अपराधियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक आबिद खांन, ए.एस.पी.शिवकुमार वर्मा सहित थाना प्रभारी समान शिवपूजन मिश्रा का रॉयल राजपूत संगठन जिला इकाई रीवा आभार ज्ञापित करता है।

Similar News