रीवा: कांग्रेस के ख़ास अफसरों पर गिर रही गाज, ये 5 नपे, अभी कई लाइन पर

रीवा कांग्रेस ने सभी जिलों, तहसीलों के महत्वपूर्ण पदों में अपने ख़ास अफसरों को बैठा दिया था। बात रीवा जिले की करें तो मलाईदार पदों में बैठे कई

Update: 2021-02-16 06:21 GMT

रीवा. तीन पंचवर्षीय प्रदेश में भाजपा का नेतृत्व रहने के बाद कांग्रेस चुनाव जीतकर लम्बे अंतराल बाद सत्ता में तो आई। पर महज कुछ महीनों के लिए। इस दौरान कांग्रेस ने सभी जिलों, तहसीलों के महत्वपूर्ण पदों में अपने ख़ास अफसरों को बैठा दिया था।

अब कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को गिराकर भाजपा एक बार फिर सत्ता में है। लिहाजा कांग्रेस के चहते अफसरों के बुरे दिन शुरू हो गए है। बात रीवा जिले की करें तो मलाईदार पदों में बैठे कई अधिकारी तो नप चुके हैं और कई पर अभी गाज गिरने वाली है। जिनका काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है। 

Weather Alert: फिर बिगड़ेगा मौसम, इन जगहों पर हो सकती है तेज़ बारिश और ओलावृष्टि

ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में कांग्रेस की सरकार आई थी। कांग्रेस की सरकार आते ही उसने विभागों में फेरबदल करना शुरू कर दिया। हर तीन से छह महीने में अधिकारियों के स्थानांतरण ही होते रहे। रीवा में पदस्थ सभी अफसरों को यहां से चलता कर दिया। जिन्होंने सरकार का दबाव माना वही रह गए थे। अब सत्ता बदल गई है, तो अधिकारियों को भाजपा सरकार भी चुन चुन कर हटा रही है। अब तक पांच अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है। आगे का नंबर जल्द ही लगने वाला है।

सत्ता बदलते ही इनके दिन लद गए

कांग्रेस सरकार में रीवा निगमायक्त रहे सभाजीत यादव ने पूर्व मंत्री को टारगेट में लिया था। सत्ता बदलते ही इन्हें रीवा से हटा दिया गया। निलंबन के साथ ही जांच बैठा दी गई। अनिवार्य सेवानिवृत्ति भी दे दी गई। वहीं संपत्ति अधिकारी अरुण मिश्रा को भी निलंबित कर दिया गया। इन पर भी जांच बैठाई गई है।

डीपीसी सुधीर बांडा को पद से हटाते हुए उन्हें मूल पदांकन संस्था निपनिया स्कूल भेज दिया गया। हाल ही में विद्युत विभाग में भी मुख्य अभियंता का स्थानांतरण कर सागर से जीपी सिंह को पदस्थ कर दिया गया है। टीआरएस कॉलेज प्राचार्य डॉ रामलला शुक्ला को भी हटाया जा चुका है। अभी आगे और भी बदलाव तय है।

Shivraj Cabinet Meeting: कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, पढ़ें…

नगर निगम में अभी और होगी छंटनी

नगर निगम रीवा में अभी दो को ही चलता किया गया है। अभी औरों का भी नंबर लगेगा। कांग्रेस शासन काल में पूर्व मंत्री और भाजपाईयों को परेशान करने में कर्मचारियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। सत्ता बदलते ही पाला बदल लिया था। अब इनका भी नंबर लगने वाला है। कई कर्मचारी, अधिकारी सरकार की हेड लिस्ट में है। जिन्हें जल्द ही चलता कर दिया जाएगा।

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:   FacebookTwitterWhatsAppTelegramGoogle NewsInstagram  

Similar News