Madhya Pradesh : रीवा में टैंकर से टकराई यात्री बस, कई लोग घायल

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

रीवा। Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के रीवा और त्योंथर में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं (Road Accident in Rewa) में कई लोग घायल हो गए। पहली घटना में रीवा से सीधी जा रही कृष्णा ट्रांसपोर्ट कंपनी की यात्री बस जो चुरहट थाने के कपुरी मोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में 9 यात्रियों को चोट आई हैं, जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। सात घायलों का उपचार चुरहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

हादसे के बाद बस में सवार यात्री घबराकर चिल्लाने लगे थे, वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस और एंबुलेंस को घटना की सूचना दी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

उधर त्योंथर में नेशनल हाईवे 30 के सोहागी पहाड़ स्थित झिरिया टोल प्लाजा पर पर्ची कटा रहे खड़े स्कार्पियो वाहन में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें कार में सवार बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा की ट्रक ड्राइवर उस पर से अपना नियंत्रण खो बैठा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। घटना के बाद तेज आवाज और झटके से कार में सवार लोग और टोल पर मौजूद कर्मचारी घबरा गए थे। हादसे में कार और ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Similar News