वन विभाग के गश्ती दल पर तस्करों ने किया कुल्हाड़ी से हमला- Panna News

वन विभाग के निहत्थे गश्ती दल पर सागौन तस्करों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया है। दर्जन भर की संख्या में मौजूद सागौन तस्करों

Update: 2021-02-16 06:48 GMT

वन विभाग के गश्ती दल पर तस्करों ने किया कुल्हाड़ी से हमला- Panna News

पन्ना। वन विभाग के निहत्थे गश्ती दल पर सागौन तस्करों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया है। दर्जन भर की संख्या में मौजूद सागौन तस्करों द्वारा किये गये हमले में तीन वन कर्मी घायल हो गये जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं वन कर्मियों के मोबाइल और एक सरकारी हैमर छीन हमलावर छीन ले गये हैं।

घायलों को पन्ना जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है। मिली जानकारी अनुसार उत्तर वन मंडल अंतर्गत विश्रामगंज वन परिक्षेत्र के कौवा सेहा बीट बी पटार चैकी के पास वन विभाग का गश्ती दल निगरानी कर रहा था उसी समय तस्करों ने अचानक कुल्हाड़ी एवं डंडे से हमला कर दिया।

बहू के कारगुजारी से तंग ससुर ने निगली जहर की गोली, हो गई मौत- Bhopal News

एक साथ दर्जन भर की संख्या में हमलावर गश्ती दल पर टूट पड़े जिससे तीन वन कर्मी घायल हो गये, जिनमें से दो गंभीर बताए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन हमलावर भाग खड़े हुए।

मुख्यमंत्री की घुड़की के बाद भी माफियाओं-तस्करों के हौसले बुलंद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान अक्सर माफियाओं और तस्करों को लेकर घुड़की देते रहते हैं, लेकिन इसका कोई असर मध्यप्रदेश के माफियाओं-तस्करों में नहीं पड़ रहा है।

वन कर्मियों पर तस्करों द्वारा किये गये हमले से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। अभी हाल ही में माफियाओं और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की बात कही गई थी, इसके बावजूद तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सरेआम वन कर्मियों पर जानलेवा हमला कर रहे हैं।

कृषि मंत्री का दो टुक, सहकारिता के हड़ताली कर्मचारियों की सेवा होगी समाप्त, पटवारी करेगे पंजीयन..

शहर में निकले जगतगुरू शंकराचार्य, शोभायात्रा में भक्तों ने किया भव्य स्वागत…-Rewa News

रिश्वत के मामले में पटवारी को चार वर्ष का सश्रम कारावास-Rewa News

Similar News