Panna : बाघिन ने युवकों पर किया हमला, तीन घायल, तेंदुए के दल का गांवों में आतंक

पन्ना। जिले के अजयगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक फैला हुआ है। बीते दिवस खेत में सो रहे तीन युवकों पर बाघिन से हमला कर घायल कर दिया। धायलों में एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है जिसे उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर क्षेत्र के कई गांवों में एक तेंदुआ ने आतंक मचा रखा। तेंदुए ने अब तक कई पशुओं को अपना शिकार बना चुका है। जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामवासी भयभीत हैं।

Update: 2021-06-01 18:02 GMT

जानकारी अनुसार बीते शनिवार की रात तीन युवक खेत में बने टपरे में सो रहे थे। इसी दौरान बाघिन ने अपने दो शावकों के साथ युवकों पर हमला कर दिया। हल्ला गुहार करने पर अन्य ग्रामवासी दौड़े जब जाकर युवकों की जान बची। इस हमले में एक युवक को पैर में गंभीर चोट पहुंची जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

गांव में खूंखार तेंदुओं का आतंक

इसी तरह आपको बता दें कि जिले के अजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लायचा, खडनपुरवा, दौवनपुरवा, खम्हरिया, हरसेनी के अलावा अन्य गांवों में तीन खूंखार तेंदुओं ने आतंक मचा रखा है। शाम होते ही तेंदुओं का दल शिकार की तलाश में निकल पड़ता है। रिहायसी इलाकों में प्रवेश कर मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है।

30 से अधिक बकरियां और बछड़ों का किया शिकार

ग्रामीणों ने बताया है कि तेंदुए के दल ने अब तक कई गांवों में बकरियां सहित घरों में बंधे 30 से अधिक बछड़ों को अपना शिकार बनाया है। भोजराज यादव ने बताया कि रात 8 बजे तेंदुए ने उसकी बकरी पर हमला कर दिया। बकरी के चिल्लाने पर वह दौड़ा तो तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। इसी तरह रम्मू यादव की बछिया पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

Similar News