Panna News : नन्हें शावकों की चहलकदमी देख पुलकित हुए पर्यटक

पन्ना (Panna News)। टाइगर रिजर्व पार्क पन्ना में एक बाघिन के साथ नन्हें शावकों को चहल कदमी करते देख पर्यटक पुलकित हो उठे। पर्यटकों ने बकायदे वीडियो बनाया और सुंदर दृश्य को टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों और अपने मित्रों के बीच शेयर किया। बताया गया है कि बाघिन पी 151 अपने दो शावकों के साथ 9 अप्रैल को पहली बार नजर आई है। 

Update: 2021-04-10 17:19 GMT

पहली बार देखा ऐसा नजारा

पन्ना टाइगर रिजर्व परिवार सहित घूमने पहुंचे राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज बांदा उत्तरप्रदेश के डा. अनुराग चैहान ने बताया कि बाघिन के साथ शावकों की चहल कदमी नजदीक से देखकर काफी रोमांचित हुआ। उन्होंने ऐसे दृश्य की कल्पना भी नहीं की थी। पहली बार उन्होंने ऐसा नजारा देखा है। अनुराग ने बताया कि शावक काफी फुर्तीले और प्यारे लग रहे थे। बाघिन जंगल के अंदर की तरफ जा रही थी जो शावकों के पीछे छूटने पर इंतजार करते हुए उन्हें साथ लेकर जंगल में चली गई। 

दो से ढाई माह के नन्हे शावक

पर्यटक गाइड मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को जब वह पर्यटकों को लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में बाघिन दो नन्हें शावकों के साथ नजर आई। पांच जिप्सी वाहनों में सवार पर्यटकों ने इस दृश्य को देखा और रोमांचित होने से नहीं रह सके। उन्होंने बताया कि बाघिन पी 151 पहली बार अपने शावकों के साथ जंगल दिखी है। नन्हें शावकों की उम्र लगभग दो से ढाई माह की बताई गई है। 

चार माह में 15 शवकों का जन्म

आपको बता दें कि विगत 26 मार्च को बाघिन टी-6 अपने चार नन्हें शावकों के साथ दिखी थी। बताया गया है कि चार माह में पन्ना टाइगर रिजर्व में 15 शावकों का जन्म हो चुका है। इतनी बड़ी संख्या में शावकों की मौजूदगी के चलते पन्ना टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिये आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

Similar News