पन्ना टाइगर रिजर्व में वाहन पलटने से कई पर्यटक घायल : PANNA NEWS

पन्ना। बुधवार की सुबह पन्ना रिजर्व टाइगर जिप्पी वाहन संतुलन बिगड़ने छुहाई घाटी में पलट गया। इस घटना में कई पर्यटकों को चोंट पहुंची है। जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि एक तेज रफ्तार जिप्सी वाहन के पलटने से उसमें सवार पर्यटकों सहित महिला गाइड भी घायल हो गई हैं। हादसा सुबह लगभग 8 बजे का है। घायल पर्यटकों को हादसे के तुरंत बाद खजुराहो ले जाया गया है।

Update: 2021-04-01 00:02 GMT

प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्क सूत्रों व पर्यटक गाइडों से मिली जानकारी के अनुसार खजुराहो जिला छतरपुर की जिप्सी क्रमांक एमपी16 टी 1728 में सवार होकर पर्यटक पार्क भ्रमण के लिए आये हुए थे। पर्यटकों में 5 वयस्क तथा चार बच्चे थे। आसपास मौजूद दूसरी जिप्सी के गाइडों ने बताया कि छुहाई घाटी में यह जिप्सी तेज रफ्तार से जा रही थीए उसी दौरान छुहाई घाटी और महुआ पानी वाले मार्ग में जिप्सी का संतुलन बिगड़ने से वह पलट गई।

जिप्सी के चारो पहिए ऊपर हुए

बताया गया है कि बुधवार को खजुराहो से पर्यटक पन्ना टाइगर रिजर्व घूमने आये हुए थे। जहां तेज रफ्तार जिप्सी वाहन छुहाई घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिप्सी के चारों पहिए ऊपर हो गये थे। हादसे में एक पर्यटक का जहां हाथ फ्रैक्चर हुआ हैए वहीं दूसरे लोग भी जख्मी हुए हैं। जिप्सी में मौजूद महिला गाइड साक्षी राय जिनकीभर्ती अभी हाल ही में हुई है, वह भी घायल हुई हैं।

Similar News