पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन ने जन्मे 4 शावक, अठखेलियां करते कैमरे में कैद : PANNA NEWS

पन्ना। टाइगर रिजर्व पन्ना इन दिनों शावकों की अठखेलियों से गुलजार हो रहा है। टाइगर रिजर्व की खूबसूरत बाघिन टी-6 ने चार शावकों को जन्म दिया है। बताया गया है कि बाघिन छइी बार मां बनी हैं। जहां शावक अपनी मां के साथ अठखेलियां करते और घास के मैदान में विचरण करते नजर आ रहे हैं।

Update: 2021-03-28 00:11 GMT

पन्ना। टाइगर रिजर्व पन्ना इन दिनों शावकों की अठखेलियों से गुलजार हो रहा है। टाइगर रिजर्व की खूबसूरत बाघिन टी-6 ने चार शावकों को जन्म दिया है। बताया गया है कि बाघिन छइी बार मां बनी हैं। जहां शावक अपनी मां के साथ अठखेलियां करते और घास के मैदान में विचरण करते नजर आ रहे हैं।

शावकों की उम्र दो से तीन माह की बताई रही है। बता दें कि पन्ना टाइगर रिजर्व से कुछ समय से लगातार बाघ शावकों के जन्म की खबरें आ रही हैं। यहां बाघ पुनस्र्थापना कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता के चलते जंगल के राजा बाघों का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। यह प्रदेश के लिये बाघों के संरक्षण की दिशा में हर्ष का विषय है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैकिंग दल ने शुक्रवार को पहली बार बाघिन और शावकों की कुछ तस्वीरों को कैद किया।

अब तक 17 शावकों को दिया जन्म

टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि पन्ना में बाघों को फिर से बसाने की योजना के तहत 2014 में बाघिन टी-6 को पेंच टाइगर रिजर्व से तीन वर्ष की उम्र लाया गया था। वह छठी बार मां बनी है और पन्ना को अब तक कुल 17 शवक दिए हैं। बाघों की वंशवृद्धि में उसका विशेष योगदान रहा है। वहीं बाघिन पूरी स्वस्थ है और शावकों के साथ विचरण कर रही है। बताया गया है कि पन्ना में वर्तमान में 20 से 25 बाघ शावक हैं। जबकि सभी आयु वर्ग के शावकों की संख्या 70 से अधिक हो सकती है।

Similar News