सीरियल किलर ने 3 लड़कियो के दुष्कर्म कर की हत्या, कुंए में दफनाए शव

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:06 GMT

हैदराबाद। तेलंगाना में एक 14 साल की लड़की के लापता होने की जांच एक बड़े अपराध की पोल खोलने में कामयाब हुई है। दरअसल, लापता युवती की तलाश में लगी पुलिस एक ऐसे कुंए के पास पहुंच गई जहां उसे तीन युवतियों के कंकाल मिले हैं। इसके बाद की गई जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है के इन लड़कियों का अपहरण कर हत्या की गई थी।

जानकारी के अनुसार घटना तेलंगाना के हाजीपुर की है जो हैदराबाद से 100 किमी दूर स्थित है। जहां एक सूखे कुंए में तीन युवतियों के कंकाल मिले हैं जिनकी उम्र 11 से 17 साल के बीच बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यदादरी भुवनगिरी जिले के हाजीपुर से गिरफ्तार आरोपित श्रीनिवास रेड्डी (27) ने कक्षा दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म और हत्या की बात कुबूल ली है। मृतक 14 वर्षीय छात्रा 25 अप्रैल को कीसारा स्थित स्कूल में पढ़ने गई थी। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करके आरोपित ने उसे एक कुएं में डाल दिया था।

आरोपी ने युवती को स्कूल छोड़ने का कहकर लिफ्ट दी और उसका अपहरण कर उसके साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर हत्या करके उसका शव कुंए में फेंक दिया। उसके बयान के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। लेकिन इस दौरान जब पुलिस जांच कर रही थी तो उसे उसी कुंए में एक और लड़की का दफनाया हुआ शव मिला। इस लड़की को भी आरोपी ने ही दुष्कर्म के बाद हत्या कर दफनाया था। यह घटना पिछले महीने की है।

तलाशी में कुएं से छात्रा के शव के साथ-साथ एक अन्य 18 वर्षीय युवती का कंकाल भी बरामद हुआ। जब क्षेत्र में यह समाचार लोगों को पता चला तो 11 वर्षीय लापता बालिका के परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। वह वर्ष 2015 से लापता है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपित वर्ष 2016 में आंध्र प्रदेश के कुन्नूर जिले में एक महिला की हत्या में भी शामिल था।

Similar News