साध्वी प्रज्ञा के रोड शो में हंगामा, काले झंडे दिखाने पर BJP कार्यकर्ताओं ने दो युवकों को पीटा

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:06 GMT

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आज अपना नामांकन किया. नामांकन से पहले साध्वी प्रज्ञा ने पुराने भोपाल के भवानी चौक से कलेक्टर ऑफिस तक रोड शो किया. इस दौरान उनके रोड शो में हंगामा भी देखने को मिला. जैसे ही दो युवकों ने साध्वी प्रज्ञा को काले झंडे दिखाने का प्रयास किया, वहां मौजूदा बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी जमकर पिटाई कर दी.

इस घटना के बाद रोड शो में हंगामा मच गया. जल्द ही वहां मौजूद पुलिस ने काले झंडा लेकर पहुंचे युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया. हालांकि, ये दोनों युवक कौन हैं, इसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है. फिलहाल, दोनों को पुलिस थाने ले गई है.

आजतक से बातचीत करते हुए साध्वी प्रज्ञा ने भोपाल भगवामय है और ये भगवा को आतंकवाद कहने वालों के लिए जवाब है. उन्होंने कहा कि ये सनातनी भारत है और कांग्रेस के हाथों में न देश सुरक्षित है और महिला सुरक्षित है.

इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने सोमवार को विशेष मुहूर्त के मौके पर भी नामांकन किया था. दरअसल, उन्हें बताया गया था कि ग्रह दशा प्रज्ञा ठाकुर को जीत दिलाने वाली है, इसलिए उन्होंने नामांकन पत्र सोमवार को जमा किया. इसके बाद आज साध्वी ने पूरे लाव-लश्कर के साथ अपना पर्चा दाखिल किया. इस सीट पर साध्वी प्रज्ञा का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से है.

Similar News