शिवसेना को रास नहीं आया राहुल का बयान, कहा- सावरकर पूरे देश के लिए भगवान जैसे
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. साथ ही रेप इन इंडिया वाले बयान पर कहा कि मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं, राहुल गांधी है. सच्चाई के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा.
वहीं सावरकर का नाम लेकर दिए बयान पर अब शिवसेना ने प्रतिक्रिया दी है. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि सावरकर सिर्फ महाराष्ट्र के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं. सावरकर का सम्मान होना चाहिए. नेहरू-गांधी की तरह सावरकर ने भी देश के लिए अपना जीवन लगा दिया. ऐसे हर महानायक का सम्मान करने की जरूरत है.
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि वीर सावरकर पूरे देश के लिए भगवान की तरह हैं, महाराष्ट्र के लिए नहीं. सावरकर के नाम पर आत्मसम्मान है, साथ ही देश को भी गर्व है. नेहरू और गांधी की तरह सावरकर ने भी अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित किया. हमें ऐसे हर भगवान जैसे लोगों का आदर करना चाहिए. इस बात पर हम कोई समझौता नहीं कर सकते.