विराट कोहली ने तोड़ा मास्टर ब्लास्टर सचिन का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड | SPORTS NEWS
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
सिडनी: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने साल 2018 में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए। ऐसे में उन्होंने साल 2019 का आगाज सिडनी टेस्ट की पहली पारी में सचिन तेंदुलकर का एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया। सिडनी टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली महज 23 रन बना सके लेकिन उन्होंने आउट होने से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 19 हजार रन बनाने का कारनामा कर दिखाया। पारी का 11वां रन बनाते ही उन्होंने इस मामले में उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को 33 पारियों के अंतर से पीछे छोड़ दिया।
विराट कोहली ने सिडनी टेस्ट के दौरान करियर की 399वीं अंतरराष्ट्रीय पारी में 19 हजार टेस्ट रन पूरे किए। अब विराट के नाम 357 अंतरराष्ट्रीय मैच की 399 पारियों में 56.24 की औसत से 19012 रन हो गए हैं। विराट ने इस दौरान 63 शतक और 87 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर ने ये उपलब्धि करियर की 432वीं पारी में हासिल की थी। विराट ने सचिन को 33 पारियों के अंतर से पीछे छोड़ दिया है। विराट के नाम वनडे क्रिकेट में 10232, अंतराष्ट्रीय टी-20 में 2167 और टेस्ट में 6613 रन हो गए हैं।
सबसे तेजी से 19 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वालों का सूची में तीसरे पायदान पर वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा हैं। लारा ने 433 पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी। वहीं रिकी पॉन्टिंग(444) और जैक कैलिस(458) चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।
सबसे कम पारियों में 19 हजार अंतरराष्ट्रीय रन
खिलाड़ी पारी
- विराट कोहली 399
- सचिन तेंदुलकर 432
- ब्रायन लारा 433
- रिकी पॉन्टिंग 444
- जैक कैलिस 458