रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा जी, पांच साल आपने क्या-क्या किया, PMO को दें जबाव!

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:04 GMT

रीवा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों से रिपोर्ट मांगी है कि 5 साल के कार्यकाल में उन्होंने क्या-क्या काम किए हैं और केंद्र सरकार की कौन-कौन सी योजनाओं को लागू करने की पहल की है।

माना जा रहा है कि इस रिपोर्ट कार्ड के आधार पर भाजपा अपनी अगली चुनाव रणनीति को जनता के सामने लाएगी। रिपोर्ट को लोकसभा चुनाव में उमीदवारों के चयन का आधार भी माना जाएगा। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि यह रिपोर्ट तैयार करने के लिए सभी सांसदों को केवल 10 दिन तक का समय दिया जाएगा। इस समयसीमा के भीतर प्रधानमंत्री कार्यालय में सांसदों की रिपोर्ट पहुंचाई जानी है। सभी सांसदों से रिपोर्ट की पांच पांच प्रतियां मांगी गई हैं।

सूत्रों ने बताया कि विंध्य क्षेत्र सहित सभी सांसदों को प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन किया गया है और तय समय में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है। लोकसभा चुनाव करीब है और इससे पहले ही पार्टी में हर सीट के लिए 2 से 4 प्रत्याशी मैदान में हैं। कई सीटों पर प्रत्याशियों की संया इससे भी ज्यादा बताई जा रही है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि जमीनी स्तर पर सांसदों के कामकाज को परखने के लिए यह पहल की जा रही है।

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने देशभर में आम जनता से संबंधित कई अहम योजनाओं को बजट में अन्य माध्यमों से स्वीकार किया है। इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य सांसदों का होता है। विभिन्न योजनाओं के लिए संसद निधि का पैसा उपलध कराते हैं और इन योजनाओं को स्थानीय निकायों के माध्यम से लागू किया जाता है। इसके अलावा चुनावों के समय भी पार्टी की तरफ से सांसदों को यूथ पार्लियामेंट, यूथ टूर्नामेंट, कमल कप प्रतियोगिता कराने के लिए निधि उपलध करवाई जाती हैं। लक्ष्य को पाने के लिए किए गए कामकाज का लेखा जोखा इस रिपोर्ट में रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार रीवा संभाग के चारों सांसद अपनी- अपनी रिपोर्ट बनाने में जुट गए हैं।

Similar News