रीवा/रायपुर: आरक्षक ने पत्नी से विवाद में खुद को मारी थी गोली, आज मौत

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:05 GMT

रायपुर। राजधानी रायपुर में बीती रात खुद को गोली मारने वाले आरक्षक उग्रसेन द्विवेदी की मौत हो गई है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। बता दें कि बीती रात अम्बेडकर अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेथ घोषित किया था।

जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए आरक्षक को DKS अस्पताल किया गया था। लेकिन मंगलवाहर दोपहर बाद आरक्षक की मौत हो गई। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। सिविल लाइन सीएसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि आरक्षक द्विवेदी की ड्यूटी पुजारी पार्क के पास स्थित एक्सीस बैंक में लगी थी।

Similar News