रीवा में बोलीं सुषमा स्वराज, देश में विकास के लिये मोदी सरकार जरूरी, पढ़ें और क्या कहा...
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
जनार्दन मिश्रा के पक्ष में वोट की अपील
रीवा। हमने बालाकोट मे एयर स्ट्राइक करके सैनिक शक्ति दिखाई, इस्लामिक देशो में पाकिस्तान को अलग-थलग करके कूटनीतिक सफलता हांसिल किया, यह मोदी का भारत है जो वायदा किया वह निभाया, सबका साथ सबके विकास को हकीकत में बदला। हमारे विरोधी दल के नेता कहते है कि एयर इस्ट्राक तमाशा है, सेना के सौर्य का सबूत मागते हैं, ये वो लोग है जो ओसामा-विन-लादेन को 'जी' और हाफिद सईद को 'साहब' कहकर सम्बोधित करते हैं। जम्मू कश्मीर के अलगववादियों का समर्थन करते हैं, जो कहते हैं भारत की बरवादी तक जंग रहेगी जारी के साथ खड़े दिखाई पड़ते है वो आपके वोट के हकदार नहीं है।
आर्मी के सौर्य का सबूत मांगने बाले लोगो के हांथ देश सुरक्षित नहीं रह सकता, देश सुरक्षित रहेगा तो हम सुरक्षित रहेगें यह देश मोदी के हांथो ही सुरक्षित है। इसलिए मैं आपसे कहने आई हूं कि देश में विकास चाहिए तो स्थिर सरकार बनाईये। राष्ट्रीय सुरक्षा, राजनैतिक स्थिरिता, लोक कल्याण, देश में विकास के लिए मोदी की सरकार जरूरी है। उक्त आशय के विचार रीवा नगर के वृन्दावन गार्डेन में बुद्धजीवी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुये देश की विदेश मंत्री श्रीमति सुषमा स्वराज ने व्यक्त किये।
वृन्दावन गार्डेन के हाल में खचाखच भरे बुद्धजीवियों के समक्ष उन्होने कहा कि यह चुनाव लोकसभा का है बोट देने से पहले तीन मुद्दों पर सरकार को परखना चाहिए। मै मानती हूं कि लोकतंत्र में जबावदेही का सिद्धांत सबसे बड़ा सिद्धांत होता है। 2014 में आपसे वायदा करके बोट लिया था आज 2019 में अपने सरकार का हिंसाब देने के लिए आपके पास आई हूं। उन तीनों कसौटियों पर अपनी सरकार को तौल के आपके सामने रखती हूं। पहली कसौटी है राष्ट्रीय सुरक्षा के स्तर पर सरकार ने क्या काम किया, दूसरी है विकास के स्तर पर सरकार ने क्या काम किया और तीसरी है लोककल्याण के स्तर पर सरकार ने क्या काम किया। पहली कसौटी राष्ट्रीय सुरक्षा पर सरकार पूरी सिद्धत के साथ खरी उतरी है। मोदी जी के नेतृत्व में एक तरफ पाकिस्तान को करारा सबक सिखाया तो वहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को अलग थलग किया। देश में पांच वर्षो में जिस तरह से विकास हुआ है उसे अभूतपूर्व कहा जा सकता है।
उन्होने आगे कहा कि सत्ता मे आते ही मोदी जी ने स्वच्छ भारत मिशन चलाया उस समय देश में 40 प्रतिशत शौचालय ही थे जो आज 98 प्रतिशत हो गये हैं। अकेले पांच वर्षो में 13 करोड़ गैस कनेक्शन बांटे गये जिसमें 6 करोड़ वहनों को मुफ्त में दिये गये जिससे उनके जीवन स्तर बदलाव आया है। हमने 34 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले हैं। डिजिटल इण्डिया के तहत एक लाख सोलह हजार गांवो में आप्टिक फाइबर लाइन का जाल विछया। 2014 में मोबाइल बनाने की दो फैक्ट्रियां थी जो आज 127 हो गई। पूरे देश में मात्र 77 पास पोर्ट के केन्द्र थे। मध्यप्रदेश के भोपाल में एक था आज हमने रीवा सतना सहित प्रदेश के 18 स्थानों पर पासपोर्ट कार्यालय खोल दिया है पूरे देश में 505 नये पासपोर्ट बनाने के लिए आफिस खोले गये। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 14 नये एम्स, 118 मेडिकल कालेज का सृजन किया वहीं शिक्षा के क्षेत्र में 14 नई त्रिपल आईआईटी, 7 आईआईटी, 7 आईएएन, 119 केन्द्रीय विद्यालय, 62 नवोदय विद्यालय खोले गये है।
उन्होने कहा कि इकोनामी के क्षेत्र में भारत आज विश्व की 6वी अर्थव्यवस्था बनकर उभर चुका है। ऐसा अभूतपूर्व विकास हमारी सरकार के पहले कभी नहीं हुआ। लोक कल्याण की कसौटी पर हमारी सरकार पूरी तरह खरी उतरी है। सवर्ण समाज का गरीब परेशान था जिसकी चिंता सिर्फ मोदी जी ने की, पहली बार एससी एसटी ओबीसी के आरक्षण को छेड़े बिना संविधान संशोधन करके कानून बनाकर सवर्ण समाज के गरीबों को शिक्षा एवं नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। मध्यम वर्ग के लोगों को आपेक्षित 5 लाख रुपये इनकम टैक्स की मांग को स्वीकार कर उसे भी पूरा किया गया। पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया। अनुसूचित जाति के सबसे उपेक्षित सफाई कर्मियों को प्रयागराज के कुम्भ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चरण धोकर उन्हे सम्मानित करने का काम किया जो इतिहास के पन्नो में लिखा जायेगा।
श्रीमति सुषमा स्वराज ने रीवा लोकसभा प्रत्याशी जर्नादन मिश्रा की कर्मठता को सलाम करते हुए कहा कि उन्होने 2700 गांवो में भ्रमण करने का कीर्तिमान रचा है। रीवा के जनता का भी उन्होने आभार व्यक्त किया जिन्होने विधानसभा चुनाव में आठो सीटों में भाजपा को प्रचण्ड जीत दिलाई। उन्होने कहा कि 6 मई को एक कमल का बटन दबाने पर नरेन्द्र मोदी पुनः देश के प्रधानमंत्री बनेगे और जर्नादन मिश्रा आपके सांसद बनेगें।
सुषमा जी भारतीय राजनीति में सुचिता की प्रतीक है : राजेन्द्र शुक्ल प्रदेश के पूर्व मंत्री रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने बुद्धजीवी सम्मेलन में आये सभी गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्रीमति सुषमा स्वराज जी भारतीय राजनीति में सुचिता की प्रतीक हैं उन्होने पूरे विश्व में देश की प्रतिष्ठा को स्थापित किया है। विदेश में रहने बाले हर नागरिक सुषमा जी के स्नेह से गौरवान्वित हैं। उनका विन्ध्य की धरा में आप सबकी तरह से स्वागत, वंदन, अभिनन्दन करते हैं। कार्यक्रम को रीवा सांसद जर्नादन मिश्र ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विन्ध्य की धरती भाजपा के प्रति गौरवान्वित है। विन्ध्य में विकास के काम को भाजपा ने जमीन पर उतारा है और लम्बे समय से उपेक्षित अंचल को विकास की ओर तेजी से बढ़ाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव ने विदेश मंत्री श्रीमति सुषमा स्वराज का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक पंचूलाल प्रजापति, दिव्यराज सिंह, केपी त्रिपाठी, महापौर ममता गुप्ता, लोकसभा संचालक बीरेन्द्र गुप्ता, लोकसभा प्रभारी वृजबिहारी शर्मा, वरिष्ठ नेता केशव पाण्डेय सहित भारी संख्या बुद्धजीवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।