रीवा के आयुष अमिताभ बच्चन के "केबीसी" के एड में आ रहे हैं नज़र, पढिये आयुष के सफलता का सफर

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:08 GMT
जहाँ हर तरफ कोई न कोई अपनी कामयाबी के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है, जहाँ कोई डॉक्टर या कोई इंजीनियर बनना चाहता है, वहीं रीवा शहर के आयुष तिवारी ने एक्टिंग को अपना करियर बनाया, और निकल पड़े मुम्बई की ओर, जहाँ उन्हें पहला कदम महानायक अमिताभ बच्चन के छोटे पर्दे के बड़े शो "कौन बनेगा करोड़पति" में विज्ञापन के रूप में बढ़ाया ।
आयुष के बारे में बता दें कि आयुष ने अपने अभिनय की शुरुआत भोपाल में थिएटर से शुरू की, इसके बाद पुनः रीवा आकर अपने कार्य मे निपुड़ता लाने के लिए रीवा के सुस्थापित थिएटर ग्रुप "मण्डप आर्ट" में लगभग 2 साल काम किया।
आत्मविश्वास बढ़ता गया तो अपने आप को कला के माध्यम से आज़माने मुम्बई चले गए । वहाँ जाकर उन्होंने रीवा के ही दिग्गज अभिनेता कुमुद मिश्र के थिएटर में काम किया।
आयुष ने कई फिल्मे बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर भी की है।
"कौन बनेगा करोड़पति" के विज्ञापन के लिए आयुष को बॉलीवुड के पसुप्रसिद्ध कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कास्ट किया, एवं इसे डायरेक्ट किया है नितेश तिवारी नें। आयुष के पिताजी श्री मधुवन तिवारी जी ने बेटे की उपलब्धि में ख़ुशी जाहिर की और भविष्य की शुभकामनाएं दी। मंडप आर्ट्स के निदेशक श्री मनोज मिश्रा ने आयुष को बधाइयाँ ढ़ी ।
आयुष के करीबी दोस्त अंकित, शुभम व सिद्धार्थ ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विन्ध्य के कलाकारों का उत्साह बढ़ा रहता है और मन का काम करने की इच्छा प्रबल होती है ।
आपको बताते चलें कि आयुष का अगला प्रोजेक्ट है सनी देओल निर्देशित फ़िल्म "पल पल दिल के पास" जिसमे इन्होंने एक रिपोर्टर का रोल निभाया है।

Similar News